Daily Political Update: CAA का विरोध कर रहे लोगों को मोदी सरकार ने दिया दो टूक जवाब
Daily Political Roundup: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि किसी भी कीमत पर सीएए को वापस नहीं लिया जाएगा। विपक्ष के CAA असंवैधानिक मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह किसी भी तरह से संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन नहीं करता है।
वहीं, आम आदमी पार्टी ने पंजाब में 8 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। उधर, नासिक में कर्जमाफी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को फिर सीएए का मुद्दा उठाया। आइये जानते हैं दिनभर का राजनीतिक घटनाक्रम...
वापस नहीं होगा सीएए: अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एएनआई को दिए इंटरव्यू में कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम, सीएए किसी भी हाल में वापस नहीं होगा। उन्होंने बताया कि यह किसी भी तरह से संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन नहीं करता है। शाह ने विपक्ष पर तुष्टिकरण करने का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष इसको लेकर भ्रम फैला रहा है। उन्होंने विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि मोदी जी जो बोलते हैं, वो करते हैं। मोदी की हर गारंटी पूरी होती है।
पंजाब में आप ने उतारे उम्मीदवार
लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को पजांब में अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। आप ने 13 सीटों में से 8 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम जारी किए। आम आदमी पार्टी ने पहली लिस्ट में जिन उम्मीदवारों को टिकट दिया है, उनमें पंजाब के मौजूदा विधायक और मंत्री हैं। आप ने अमृतसर से कुलदीप सिंह धालीवाल, खंडूर साहिब से लालजीत सिंह भुल्लर, भटिंडा से गुरमीत सिंह खुदियान और संगरूर से गरमीत सिंह मीत हायर को टिकट दी है।
राहुल गांधी ने उठाया कर्जमाफी का मुद्दा
कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा महाराष्ट्र के नासिक में है। जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जनता को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने कर्जमाफी का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार को घेरा। राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार ने सबसे अमीर लोगों का 16 लाख करोड़ रुपये का कर्जमाफ कर दिया। लेकिन, मजदूर, किसान, छोटे दुकानदारों का कर्ज माफ नहीं किया। यह वित्ती अन्याय है। उन्होंने कहा कि भारत में 22 लोगों के पास उतना ही पैसा है जितना 70 करोड़ लोगों के पास है।
सीएए पर क्या बोले केजरीवाल
सीएए लागू होने के साथ ही इसका विरोध भी तेज हो गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार सीएए को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर है। उन्होंने इसे पलायनकारी बताया। उन्होंने कहा, "सीएए के बाद पड़ोसी देशों के अल्पसंख्यकों को भारत की नागरिकता दी जाएगी। इन देशों में 2.5 करोड़ से ज्यादा अल्पसंख्यक हैं। उनमें से आधे भी भारत आ गए तो हम उन्हें कहां ठहराएंगे?












Click it and Unblock the Notifications