Daily Political Update: केजरीवाल ने ईडी पर उठाए सवाल, सुप्रिया श्रीनेत को कंगना रनौत पर कमेंट करना पड़ा भारी
Daily Political Roundup: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गुरुवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि दो साल से जांच चल रही है, फिर उनको गिरफ्तार क्यों किया गया।
वहीं, वरुण गांधी ने टिकट कटने के बाद पहली बार चुप्पी तोड़ते हुए जनता के नाम खुला पत्र लिखा है। उधर, कंगना रनौत पर कमेंट करने पर कांग्रेस पार्टी की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत को लोकसभा चुनाव से बाहर कर दिया है। आइये जानते हैं दिनभर का राजनीतिक घटनाक्रम...

मुझे गिरफ्तार क्यों किया गया: केजरीवाल
ईडी ने अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट में गुरुवार को पेश किया। इस दौरान कोर्ट में शराब नीति घोटाला मामले को लेकर केजरीवाल ने कहा कि पिछले दो साल से अधिक समय से इस पर जांच चल रही है। मुझे किस आधार पर गिरफ्तार किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि ईडी की जांच के दो मकसद, माहौल बनाना और धमकी देकर पैसा इकट्ठा करना है। बता दें कि केजरीवाल की रिमांड एक अप्रैल तक बढ़ा दी गई है।
वरुण गांधी का खुला पत्र
पीलीभीत लोकसभा सीट से इस बार टिकट कटने के बाद बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने गुरुवार को पहली बार चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अपने चुनाव क्षेत्र के लोगों के नाम एक चिट्ठी लिखी है। जिसमें लिखा, "एक सांसद के तौर पर मेरा कार्यकाल भले समाप्त हो रहा हो, पर पीलीभीत से मेरा रिश्ता अंतिम सांस तक खत्म नहीं हो सकता। मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे सालों पीलीभीत की महान जनता की सेवा करने का मौका मिला। महज एक सांसद के तौर पर ही नहीं, बल्कि एक व्यक्ति के तौर पर भी मेरी परवरिश और मेरे विकास में पीलीभीत से मिले आदर्श, सरलता और सहृदयता का बहुत बड़ा योगदान है।"
सुप्रिया श्रीनेत को कमेंट करना पड़ा भारी
बॉलीवुड एक्ट्रेस और भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत पर कमेंट करना कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत को भारी पड़ गया। वह अब लोकसभा चुनाव की रेस से बाहर हो गई है। कांग्रेस उनकी जगह इस बार वीरेंद्र चौधरी को चुनावी मैदान में उतारा है। बता दें कि 2019 के चुनाव में महाराजगंज से सुप्रिया श्रीनेत को मैदान में उतारा था।
गोविंदा शिंदे गुट में हुए शामिल
अभिनेता गोविंदा ने फिर से राजनीति में कदम रखा है। गोविंदा गुरुवार को महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हो गए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे जो काम मिलेगा वो काम मैं ईमानदारी से करूंगा। यह अद्भुत संयोग है कि अब 14 साल बाद आज मैं फिर से राजनीति में आया हूं।












Click it and Unblock the Notifications