राज्यसभा में जीते कर्नाटक के सबसे अमीर सांसद हैं कुपेंद्र रेड्डी! कैसे करते हैं हर दिन लाखों-करोड़ों में कमाई?
D.Kupendra Reddy Net Worth: राज्यसभा चुनाव 2024 में कर्नाटक के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। कर्नाटक की ओर से जेडीएस के कुपेंद्र रेड्डी, भाजपा के नारायण भांडागे और कांग्रेस के तीन उम्मीदवार अजय माकन, नासिर हुसैन और जीसी चंद्रशेखर ने जीत दर्ज की है।
इन जीते छह राज्यसभा सांसदों में से सबसे ज्यादा चर्चा जद (एस) के उम्मीदवार डी कुपेंद्र रेड्डी की हो रही है। डी कुपेंद्र रेड्डी कर्नाटक के सबसे अमीर राज्यसभा सासंद हैं। वो एक रियल एस्टेट के जाने-माने बिजनेस मैन हैं। आइए जानें डी कुपेंद्र रेड्डी के बारे में और उनकी संपत्ति के बारे में?

Who is D.Kupendra Reddy: कौन हैं डी. कुपेंद्र रेड्डी?
- डी. कुपेंद्र रेड्डी कर्नाटक बेंगलुरु के रहने वाले हैं। डी. कुपेंद्र रेड्डी एक राजनेता, बिजनेसमैन और एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं।
- डी. कुपेंद्र रेड्डी जनता दल (सेक्युलर) के नेता हैं। डी. कुपेंद्र रेड्डी वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं। इससे पहले वो 2014 से 2020 तक राज्यसभा के सांसद रह चुके थे।
- कुपेंद्र रेड्डी रियल एस्टेट और आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर के बिजनेस से जुड़े हैं। बेंगलुरु की आईटी इंडस्ट्री पर उनकी अच्छी-खासी पकड़ है। वो ज्यादातर सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स बनाने पर फोकस करते हैं।
- कुपेंद्र रेड्डी ने आरजीए सॉफ्टवेयर सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड की शुरुआत की थी। कुपेंद्र रेड्डी बेंगलुरु में महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के अधिकृत डीलर सिरीश ऑटो प्राइवेट लिमिटेड के प्रमुख हैं।

D.Kupendra Reddy Political career: डी. कुपेंद्र रेड्डी का राजनीतिक सफर
- कुपेंद्र रेड्डी ने अपना राजनीतिक करियर कांग्रेस से शुरू किया था और लगभग 20 सालों तक पार्टी का हिस्सा रहे।
- कुपेंद्र रेड्डी 2014 में जनता दल में चले गए थे और राज्यसभा सांसद बने थे।
- 2018 के कर्नाटक राज्य चुनावों के दौरान, कुपेंद्र रेड्डी ने चुनाव के बाद की बातचीत में अहम भूमिका निभाई। भाजपा के सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने के बावजूद, जद (एस) और कांग्रेस ने गठबंधन सरकार बनाने के लिए हाथ मिलाया था।
- जनवरी 2019 में आम चुनावों के लिए पार्टी की तैयारी के लिए जद (एस) अध्यक्ष एचडी देवेगौड़ा ने बैंगलोर शहरी और ग्रामीण जिलों के प्रभारी के रूप में कुपेंद्र रेड्डी को नियुक्त किया था।

D.Kupendra Reddy Assets & Liabilities: कुपेंद्र रेड्डी की संपत्ति
- इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक कुपेंद्र रेड्डी और उनकी पत्नी के पास मिलाकर कुल 815 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
- वहीं चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनकी अकेले की कुल संपत्ति 462 करोड़ से अधिक है। वहीं उनपर 97 करोड़ से ज्यादा की देनदारियां हैं।
- कुपेंद्र रेड्डी के पास 67 लाख कैश और अलग-अलग बैंकों में 5 करोड़ से ज्यादा रुपये जमा हैं।
- कुपेंद्र रेड्डी के पास कंपनियों में बांड, डिबेंचर और शेयर 52 करोड़ से ज्यादा की है। एलआईसी या अन्य बीमा पॉलिसियां 33 लाख से अधिक है।
- कुपेंद्र रेड्डी के पास 57 लाख की एक ऑडी लग्जरी कार है। कुपेंद्र रेड्डी के पास 1 करोड़ रुपये से ज्यादा के सोने-चांदी के गहने हैं। इनके बंगले की कीमत भी करोड़ो में है।












Click it and Unblock the Notifications