शर्मनाक पल: जब नशेड़ी टीचर ने पढ़ाया 'द' से दारू, 'श' से शराब

रायपुर। इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा कि इंटरनेट के इस दौर में हमारे भारत के सरकार स्कूलों में ऐसे टीचर मौजूद हैं जिन्होंने शिक्षा और शिक्षक शब्द दोनों को ही शर्मसार कर दिया है।

छत्तीसगढ़ राज्य के कोरिया स्थित एक स्कूल में एक नशेड़ी टीचर क्लासरूम में बच्चों को 'द' से दारू, 'श' से शराब और 'प' से पियो कहते हुए पकड़ा गया है। इस शिक्षक का नाम है शिवबरन है जो कि क्लास में नशे की हालत में पहुंचा था और उसने बच्चों को 'द' से दारू, 'श' से शराब कहकर और भी बहुत सारी आपत्तिजनक बातें पढ़ाई।

टीचर की इस शर्मनाक हरकत को एक स्थानीय पत्रकार ने अपने वीडियो में कैद किया और उसके बाद इसे इंटरनेट पर डाल दिया जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ा जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, हालांकि टीचर ने अपनी गलती मांगते हुए माफी मांग ली है और वादा किया है कि वो वापस कभी ऐसा नहीं करेगा।

उसने कहा कि मैं एक शिक्षक हूं और मैं पाठ्यक्रम के ही हिसाब से बच्चों को पढ़ाता हूं इसलिए मेरी यह पहली गलती समझकर माफ कर दीजिये मैं कभी इस हालत में दोबारा नहीं आऊंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+