देखें वीडियो: स्कूल में मैडम और मम्मी की लड़ाई
नयी दिल्ली। स्कूल में शिक्षक और अभिभावकों की लड़ाई को आपने कई बार देखी होगी, लेकिन जालधंर के एक प्राइवेट स्कूल में महिला निदेशक और अभिभावक के बीच हाथापाई का जो मामला सामने आया है उसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे।

चैनल टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक स्कूल में एक छात्रा के पास से मोबाईल फोन बरामद होने के बाद स्कूल प्रशासन ने अभिभावकों को स्कूल बुलाया। स्कूल प्रबंधन की किसी बात से असहमति जताते हुए महिला स्कूल निदेशक के साथ हाथापाई करने लगी। वो निदेशक के बाल खींचते हुए घसीटती रही। उसे थप्पड़ जड़ती रही। महिला अभिभावक की ये हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। स्कूल प्रबंधन ने महिला अभिभावक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी है।












Click it and Unblock the Notifications