सायरस मिस्त्री को टीसीएस के डायरेक्टर पद से शेयरहोल्डर्स ने वोटिंग करके हटाया
शेयरहोल्डर्स ने ईजीएम में वोटिंग की जिसमें मिस्त्री को पद से हटाने के पक्ष में करीब 93 प्रतिशत वोट पड़े।
मुंबई। टाटा संस के चेयरमेन पद से हटाए गए सायरस मिस्त्री की अब टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के डायरेक्टर पद से भी छुट्टी कर दी गई है। इसके लिए टीसीएस के शेयरोहल्डर्स ने ईजीएम में वोटिंग की जिसमें लगभग 93 परसेंट वोट सायरस मिस्त्री को हटाने के पक्ष में पड़े।

टीसीएस शेयरहोल्डर्स की मीटिंग में वोटिंग
सायरस मिस्त्री को सोमवार को टाटा संस की एक कंपनी टाटा इंडस्ट्रीज के डायरेक्टर पद से हटाया गया था। मंगलवार की रात में उनको टीसीएस के डायरेक्टर पद से हटा दिया गया।
टीसीएस से सायरस मिस्त्री को हटाने के लिए शेयरहोल्डर्स ने ईजीएम (extraordinary general meeting) में वोटिंग की। सायरस मिस्त्री के पक्ष में महज 6.89 प्रतिशत वोटिंग हुई जबकि उनको डायरेक्टर पद से हटाने के समर्थन में 93.11 परसेंट शेयरहोल्डर्स ने वोटिंग की। टीसीएस में टाटा संस कंपनी के 73 प्रतिशत शेयर हैं।
शेयरहोल्डर्स की मीटिंग में नहीं आए मिस्त्री
इस मीटिंग में सायरस मिस्त्री खुद मौजूद नहीं थे। रतन टाटा इस मीटिंग में आए थे। सायरस मिस्त्री ने अपना स्टेटमेंट भेजा था जिसे इस मीटिंग में पढ़ा गया। इसमें उन्होंने कहा कि वह पद के लिए नहीं, सिद्धांतों के लिए लड़ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications