Cyrus Mistry Death: अनाहिता पंडोले की लापरवाही से कार हुई थी दुर्घटनाग्रस्त, पुलिस ने दर्ज की FIR
इस वर्ष सितंबर में महाराष्ट्र के पालघर जिले में उद्योगपति साइरस मिस्त्री के मौत मामले में पुलिस ने प्रख्यात प्रसूति और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनाहिता पंडोले के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पंडोले के खिलाफ यह मामला धारा 304 (ए), 279, 336, 338 के तहत दर्ज किया गया है। पालघर पुलिस ने कार के डेटा चिप के विश्लेषण के आधार पर मर्सिडीज बेंज की फाइनल रिपोर्ट के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं, पुलिस ने मामले पंडोले के पति डेरियस पंडोले का भी बयान दर्ज कर लिया है।

आपको बता दें कि 4 सितंबर को अनाहिता पंडोले, डेरियस पंडोले और मिस्त्री व उनका दोस्त गुजरात से मुंबई की यात्रा कर रहे थे। इस दौरान कार पंडोले की पत्नी और स्त्री रोग विशेषज्ञ अनाहिता चला रहीं थीं। इसी दौरान मर्सिडीज बेंज एक कंक्रीट बैरियर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में मिस्त्री व उनके दोस्त और डेरियस के भाई जहांगीर पंडोले की मौत हो गई थी।
डॉ. पंडोले का मुंबई के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि डेरियस को इस सप्ताह की शुरुआत में छुट्टी दे दी गई थी। डेरियस ने मंगलवार को अपने साउथ मुंबई स्थित आवास पर पुलिस के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया है। डेरियस के मुताबिक एक्सीडेंट उनकी पत्नी अनाहिता पंडोले के अचानक ट्रैक बदलने की वजह से हुआ था।
वहीं, मामले में पुलिस ने बताया कि अनाहिता पंडोले के पति के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया गया है। हादसा कार ड्राइव कर रहीं अनाहिता पंडोले की एक गलती की वजह से हुआ था। जिससे मिस्त्री की मौत हुई थी। पुलिस के मुताबिक मामले में आगे की जांच अनाहिता पंडोले के डिस्चार्ज होने के बाद की जाएगी। आपको बता दें कि साइरस मिस्त्री के हादसे में मौत की खबर ने कई सवाल खड़े कर दिए थे। इस मामले के बाद से लोग भारत में सड़क सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठाने लगे थे।
ये भी पढ़ें- साइरस मिस्त्री की ड्राइवर के साथ ढाबे में भोजन खाते हुए ये पुरानी फोटो हुई वायरल,लोग बोले विनम्रता देखें












Click it and Unblock the Notifications