Cyclone Vayu: ताकतवर हुआ 'वायु', पीएम मोदी ने कहा- केंद्र बनाए हुए है नजर

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती तूफान 'वायु' उत्तर-पश्चिम की तरफ से गुजरात की ओर तेजी से बढ़ रहा है, जिसके बाद गुजरात में भारी से भारी बारिश होने की आशंका है, इस वक्त गुजरात हाई अलर्ट पर है, गुजरात में तूफान से सबसे ज्यादा खतरा समुद्री इलाकों में है। इस सिलसिले में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है।

पीएम मोदी ने कहा- केंद्र बनाए हुए है नजर

पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा है कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर इस पर नज़र बनाए हुए हैं. NDRF के अलावा अन्य सभी एजेंसियां लोगों की सहायता के लिए तैयार हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने की थी कार्यकर्ताओं से अपील

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी चक्रवात को लेकर ट्वीट किया था,उन्होंने ट्विवटर पर लिखा कि चक्रवात 'वायु' गुजरात तट के करीब पहुंचने वाला है। मै गुजरात के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वे इसके रास्ते में आने वाले सभी क्षेत्रों में मदद के लिए तैयार रहे। मै चक्रवात से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों के सभी लोगों की सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रार्थना करता हूं।

गुजरात सरकार एक्शन में

मालूम हो कि गुजरात सरकार ने समुद्री इलाकों में रह रहे लोगों को अलर्ट जारी किया है। सरकार ने लोगों से समुद्री इलाकों को खाली करने के लिए कहा है। प्रशासन समुद्री इलाकों में जाकर लोगों को वहां से सुरक्षित स्थानों पर भेज रहा है। सीएम रूपाणी ने समुद्री इलाकों में अपने 10 मंत्रियों को पहुंचने के निर्देश दिए हैं। करीब 3 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने की चुनौती है। इसके लिए 700 राहत शिविर बनाए गए हैं।

कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है...

गुजरात में तूफान को देखते हुए आज शाम से 6 बजे से कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, वेरावल, ओखा, पोरबंदर, भावनगर, भुज और गांधीधाम स्टेशनों के लिए ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं इसमें यात्री और माल गाड़ी दोनों शामिल हैं, पश्चिम रेलवे के मुताबिक इन स्टेशनों के लिए 14 जून तक फिलहाल ट्रेनें रद्द रहेंगी, साथ ही हर स्टेशन से एक स्पेशल ट्रेन का इंतजाम किया गया है जो तूफान वाले इलाकों में फंसे लोगों को बाहर निकालेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+