गोपालपुर में कमजोर पड़ा फेलिन तूफान, 7 की मौत, बारिश और तेज हवाएं जारी

गोपालपुर तट से टकराने के बाद अब तूफान ओडिसा के उत्तर-उत्तर-पश्चिम इलाके की तरफ बढ़ गया है। यानी जिस इलाके पर सबसे ज्यादा बुरा असर या यूं कहें कि तबाही आने वाली थी, उससे खतरा गुजर गया है।
हालांकि अभी नुकसान का ठीक-ठीक आकलन नहीं किया जा सका है, लेकिन जिस तरह से तूफान की रफ्तार घटकर 100 किमी प्रति घंटा रह गई है, उससे अब नुकसान कम होने की संभावना है। फेलिन के असर के काऱण ओडिशा-आंध्र प्रदेश के तटवर्ती इलाकों में बारिश जारी है। राज्य के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी है।












Click it and Unblock the Notifications