चक्रवाती तूफान फैलिन ने बदल दिया राष्ट्रपति प्रणब का कार्यक्रम, दिल्ली वापस

मालूम हो कि बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान फेलिन ने भारत के तटीय इलाकों से टकराकर तबाही मचाना शुरू कर दिया है। ओडिशा के गोपालपुर तट से तूफान टकरा चुका है। रात 9 बजे से ही यहां लैंडफॉल शुरु हो गया है। 200 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही है। भारी बारिश शुरु हो गई है। इस तूफान की दश्तक से ही सात लोगों की मौत हो चुकी है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक ओडिशा के पारादीप में भी तेज बारिश शुरु हो गई है। मौसम विभाग की माने तो आज की रात बहुत खतरनाक होने वाली है। तूफान का असर 48 घंटों तक सबसे ज्यादा होने वाला है। शनिवार रात्रि 10 बजे के ताज़ा अपडेट देखें तो इस समय चक्रवात गोपालपुर पर है। यहां के अधिकांश घरों में पानी घुस चुका है। ओडिशा के गोपालपुर और बरहामपुर में चक्रवात घुसा तो घरों के शीशे टूट गये। वहीं जगह-जगह लगे पेड़ उखड़ गये। अनुमान है कि सुबह तक समुद्र के तट पर नारियल के पेड़ माचिस की तीलियों की तरह बिखरे हुए दिखाई देंगे।












Click it and Unblock the Notifications