75 किलोमीटर की रफ्तार से पहुंचा हेलेन, मूसलाधार बारिश शुरू

Cyclone Helen reaches at Andhra Pradesh coastat areas
हैदराबाद | चक्रवाती तूफान 'हेलेन' बंगाल की खाड़ी से उठकर आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में पहुंच रहा है। जिसके चलते इन क्षेत्रों में भारी बारिश शुरू हो गयी है। इलाके में पहले ही चेतावनी जारी कर दी गई थी। अधिक जान माल के नुकसान से बचने के लिए लिए निचले इलाकों को खाली करवा लिया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार यह भयंकर तूफान शुक्रवार दोपहर के आसपास मछलीपत्तनम के करीबी तट से गुजरेगा। मौसम विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि बंगाल की खाड़ी में बना हुआ हेलेन अब थोड़ा पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ा है। फिलहाल इसका केंद्र मछलीपत्तनम के पूर्व में करीब 120 किलो मीटर, ओंगोल पूर्व-पूर्वोत्तर में 250 किलो मीटर और दक्षिण-दक्षिणपश्चिम विशाखापत्तनम में 200 किलोमीटर आगे बना हुआ है।

कुछ ही समय में यह पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ेगा। उसके बाद पश्चिम की ओर और मछलीपत्तनम के करीब आंध्र प्रदेश तट पार करेगा। हेलेन के चलते कृष्णा, विशाखापत्तनम, पश्चिम गोदावरी और तटीय प्रदेशों के कुछ अन्य हिस्सों में शुक्रवार तड़के से ही भारी वर्षा हो रही है। इसे देखते हुए शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। दक्षिण आंध्र तट और इसके निकटवर्ती हिस्सों में तूफानी हवाओं की गति 55-65 किलो मीटर प्रतिघंटा से बढ़कर 75 किलो मीटर प्रति घंटा बनी रहेगी।

मौसम विभाग ने सूचना जारी की है कि तूफान की वजह से पश्चिमी और पूर्वी गोदावरी कृष्णा, गुंटूर और प्रकाशम जिले के निकटवर्ती इलाकों के निचले हिस्से 1 से 1.5 मीटर तक डूब सकते हैं। स्थिति पर नजर बनाए रखने के लिए हैदराबाद में राज्य सचिवालय में एक नियंत्रण कक्ष खोला गया है। नियंत्रण कक्ष के नंबर-040-23456005, 23451043 हैं।

कृष्णा जिले के जिलाधीश कार्यालय के टेलीफोन नंबर-08672-252572, 08672-251077 हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+