बंगाल में चक्रवात 'बुलबुल' का कहर, हालात जानने के लिए पीएम मोदी ने की ममता बनर्जी से बात, मदद का भरोसा

Recommended Video

    Bulbul Cyclone से सहमा West Bengal, PM Modi ने की Mamata से बात। वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्‍ली। चक्रवात 'बुलबुल' के कोलकाता पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मौजूदा स्थिति जानने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बातचीत की और आपदा की इस घड़ी में राज्य को हर संभव मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिया। इस बात की जानकारी पीएम मोदी ने खुद ट्वीट करके दी। उन्‍होंने कहा , 'बुलबुल को लेकर हमारी ममता बनर्जी से बात हुई है। केंद्र की ओर से प्रदेश सरकार को हरसंभव मदद दी जाएगी। मैं सभी लोगों की सुरक्षा की कामना करता हूं।'

    बंगाल में चक्रवात बुलबुल का कहर, हालात जानने के लिए पीएम मोदी ने की ममता बनर्जी से बात, मदद का भरोसा

    इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने चक्रवाती तूफान के कारण भारी बारिश से फसल और संपत्ति को हुए भारी नुकसान का सामना कर रहे पूर्वी भारत की स्थिति की भी समीक्षा की। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बताया कि तटीय क्षेत्र में किसी तरह के जान-माल की हानि की सूचना नहीं मिली है। चक्रवात का प्रमुख हिस्सा बंगाल से पार हो चुका है। वहीं उन्होंने परिस्थिति के सामान्य होने तक लोगों से घर के बाहर नहीं निकलने की अपील की है।

    आपको बता दें कि इस चक्रवाती तूफान का असर ओडिशा में भी देखने को मिला, जहां सैकड़ों पेड़ उखड़ गए। सड़कों पर गिरे पेड़ों को हटाने के लिए एनडीआरएफ, ओडीआरएएफ और दमकल के कर्मचारी लगाए गए। ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में 1070 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। बालासोर और जगतसिंहपुर जिले में भी 1500 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+