Cyclone Biparjoy: मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट, अगले 6 घंटे में काफी उग्र हो सकता है चक्रवात
Cyclone Biparjoy: बिपरजॉय चक्रवात को लेकर मौसम विभाग की ओर से ताजा अपडेट शेयर की गई है, जिसमे कहा गया है कि अगले छह घंटे में यह चक्रवात उग्र रूप ले सकता है।
Cyclone Biparjoy: चक्रवाती तूफान बिपरजॉय को लेकर मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि अरब सागर में उत्पन्न हुआ काफी खतरनाक चक्रवात 5 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है, अगले 6 घंटों में यह चक्रवात काफी खतरनाक तूफान का रूप ले सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार यह चक्रवात उत्तर की ओर बढञ रहा है। यह चक्रवात 15 जून की दोपहर में पाकिस्तान के आसपास और सौराष्ट्र के कच्छ तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने इस बाबत ट्वीट करके जानकारी दी है। इस बात की संभावना जताई गई है कि अगले कुछ घंटों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है।

भारतीय मौसम विभाग की ओर से ट्वीट करके कहा गया है कि बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय जोकि मुंबई से लगभग 600 किलोमीटर दूर, पोरबंदर से 530 किलोमीटर दूर, कराची से 830 किलोमीटर दूर पर केंद्रित है। यह 15 जून तक पाकिस्तान के आसपास और सौराष्ट्र के कच्छ तक पहुंच सकता है।
भारत के साथ ही कराची पोर्ट ट्रस्ट की ओर से भी बिपरजॉय चक्रवात को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसमे कहा गया है कि इस तूफान की वजह से तेज गति से हवाएं चल सकती हैं, लिहाजा शिपिंग की गतिविधियों को रद्द किया जाता है।
कराची पोर्ट ट्रस्ट की ओर से शिफ और पोर्ट के लिए आपात गाइडलाइन जारी की गई है। इसमे कहा गया है कि सभी शिपिंग गतिविधियों को फिलहाल के लिए रद्द किया जाता है। कार्गो शिप की भी मूवमेंट को रद्द कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार अधिकारियों ने एनडीआरएफ की टीम को पोरबंदर, गिर सोमनाथ और वलसाड़ जिले में भेज दिया है। भारतीय तटरक्षक बलों को गुजरात, दमन और दीव में तैनात किया गया है, साथ ही मछुआरों और नाविकों को सावधानी बरतने के लिए कहा गया है।
VSVS Biparjoy over eastcentral Arabian Sea at 0230 hours IST of 11th June, 2023 about 510 km south-southwest of Porbandar. To intensify into an ESCS during next 06 hours. To reach near Pakistan and adjoining Saurashtra & Kutch coasts around afternoon of 15th June, 2023 as a VSCS pic.twitter.com/fE47T9gOna
— India Meteorological Department (@Indiametdept) June 10, 2023












Click it and Unblock the Notifications