16 मई की शाम को तटीय इलाकों से टकराएगा Cyclone Amphan, मछुआरों से समुद्र में ना जाने की अपील

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में 16 मई की शाम को एक चक्रवाती तूफान की भविष्यवाणी की है। आईएमडी ने कहा है कि दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। अगले 12 घंटों में यह डिप्रेशन बन जाएगा, ऐसे में 16 मई की शाम को इसके चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। इस तूफान का नाम अम्फान (Amphan) है , यह नाम थाईलैंड ने दिया है।

Recommended Video

    Cyclone Amphan: 16 मई को आएगा चक्रवाती तूफान, Odisha समेत इन राज्यों में Alert | वनइंडिया हिंदी
    तटीय इलाकों में 'चक्रवाती तूफान' की आशंका

    तटीय इलाकों में 'चक्रवाती तूफान' की आशंका

    मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि निम्न दबाव की वजह से 18 मई को ओडिशा के तटीय क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। 19 और 20 मई को पश्चिम बंगाल में भी बारिश की उम्मीद है, कुछ स्थानों पर तो भारी बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में मौसमी स्थितियां और वायुमंडलीय स्थितियां अनुकूल दिख रही हैं, इसलिए संभावना है कि अगले 24 घंटों में यह सिस्टम प्रभावी होते हुए डिप्रेशन का रूप ले लेगा और 16 मई की शाम तक दक्षिण-मध्य और उससे सटे पश्चिमी बंगाल की खाड़ी पर एक 'चक्रवाती तूफान' उभर जाएगा।

    महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने दिया अपडेट

    मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि यदि यह तूफान विकसित हुआ तो पहले 17 मई को उत्तर और उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ेगा और फिर इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। विभाग के अनुसार यह' चक्रवात' मानसून की प्रगति में मदद करेगा, बता दे किं अम्फान इस साल का पहला 'चक्रवाती तूफान' होगा।

    आठ राज्यों में अलर्ट जारी

    आईएमडी ने आठ राज्यों में अलर्ट जारी किया है और मछुआरों को बंगाल की खाड़ी के दक्षिण और समुद्र के दक्षिण में ना जाने की सलाह दी है और जो मछुआरे समुंद्र के इन इलाकों में गए हैं, उन्हें भी तत्काल वापस बुलाने की बात कही गई है।

    केरल में कई जगहों पर 'यलो अलर्ट' जारी

    केरल में कई जगहों पर 'यलो अलर्ट' जारी

    भारतीय मौसम विभाग ने केरल में कई जगहों पर 'यलो अलर्ट' जारी किया है और साथ ही दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, मणिपुर, त्रिपुरा, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, केरल, कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी ओड़िशा, अंडमान निकोबार, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, राजस्थान, तटीय आंध्र प्रदेश, आंतरिक तमिलनाडु में भारी बारिश होने की आशंका व्यक्त की है और साथ ही ये भी कहा है कि दक्षिण व केंद्रीय बंगाल की खाड़ी में 15 मई की शाम से 55 से 65 किमी, 16 मई को 75 किमी प्रति घंटा की गति से हवाएं चलने का अनुमान है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+