CV Ananda Bose Resignation: इस्तीफे पर बंगाल के पूर्व गवर्नर सीवी आनंद बोस बोले, 'खेल खत्म हो गया'
CV Ananda Bose Resignation: पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल सीवी आनंद बोस अपने कार्यकाल में लगातार विवादों में रहे थे। अब चुनाव से ठीक पहले उन्होंने पद छोड़ दिया है। उनके इस्तीफे पर राजनीतिक बयानबाजी का दौर भी चल रहा है। इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि हर शुरुआत का एक अंत होता है। मुझे लगा कि अब पद छोड़ने का यही सही समय है।
इस्तीफे के कारण के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'जहां एंट्री होती है, वहां एग्जिट भी होता है। मैंने यहां राज्यपाल के रूप में 1200 दिन पूरे किए हैं, जो क्रिकेट की भाषा में 12 शतकों के बराबर है। मुझे लगता है कि अब पारी खत्म करने का समय आ गया है।'

CV Ananda Bose Resignation: इस्तीफे का कारण भी खुद बताया
सीवी आनंद बोस ने अपने फैसले को खेल की भावना से जोड़ते हुए कहा कि खेल का नियम है। हर खेल खत्म होता ही है। उन्होंने बताया कि उन्हें अपने फैसले लेने की स्वतंत्रता दी गई थी और उसी के तहत उन्होंने स्वयं इस्तीफा देने का निर्णय लिया। सीवी आनंद बोस ने कहा कि राज्यपाल के रूप में काम करना उनके लिए सम्मान की बात रही और उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान राज्य के संवैधानिक दायित्वों को निभाने की पूरी कोशिश की।
CV Ananda Bose ने दी भविष्य के बारे में नहीं किया खुलासा
इस्तीफे के फैसले पर उन्होंने सिर्फ यही कहा कि हर खेल के अंत का तय समय होता है। मैंने राज्यपाल के तौर पर अपनी हर जिम्मेदारी को बखूबी निभाने की कोशिश की है। भविष्य की योजनाओं के बारे में उन्होंने स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं बताया। उन्होंने सिर्फ यही कहा कि अब वह अपनी बची हुई जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। बता दें कि बंगाल का गर्वनर रहने के दौरान सीधे तौर पर उनका टकराव ममता बनर्जी सरकार से होता रहा था। आरजी कर रेप केस मामले में भी उन्होंने प्रदेश सरकार को घेरा था।












Click it and Unblock the Notifications