कैश नहीं मिलने पर गुस्साए लोगों ने एसबीआई ब्रांच और एटीएम में की तोड़फोड़, देखिए वीडियो

नोटबंदी के बाद कैश से जूझ रहे लोग मालदा में भड़क गए और उन्होंने एसबीआई ब्रांच पर हमला बोल दिया।

मालदा। पश्चिम बंगाल में स्टैट बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच से कैश नहीं मिलने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने काफी बवाल काटा। एसबीआई ब्रांच और एटीएम पर उन्होंने हमला बोल दिया। एक वीडियो सामने आया है जिसमें भड़के लोग तोड़फोड़ कर रहे हैं।

sbi branch vandalised

मालदा में हुई है यह तोड़फोड़, सामने आया वीडियो

मालदा में लोगों को जब एसबीआई ब्रांच और एटीएम से कैश नहीं मिले तो वे भड़क गए। कैश की कमी से जूझ रहे लोगों ने अपना गुस्सा बैंक ब्रांच और उसके एटीएम पर उतारा। लोगों ने बैंक पर पत्थर और ईंट फेंकने शुरू कर दिए।

एक वीडियो सामने आया है जिसमें आप देख सकते हैं कि किस तरह से लोग बवाल काट रहे हैं। लोगों ने लाठी, पत्थर से मारकर बैंक का साइनबोर्ड तोड़ दिया और काफी हल्ला मचाया। इसका वीडियो देखिए:

नोटबंदी के बाद कैश की कमी से जूझ रहे लोग

मालदा में तोड़फोड़ कर रहे लोगों ने आरोप लगाया है कि आरबीआई के निर्देशों के मुताबिक बैंक से उनको कैश नहीं मिल पा रहे हैं।

नोटबंदी के बाद खासतौर पर ग्रामीण इलाकों में लोग कैश की कमी से जूझ रहे हैं और बवाल की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसी तरह की तोड़फोड़ की घटना कुछ दिन पहले मणिपुर की राजधानी इंफाल में भी हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+