Uttar Pradesh Bypolls: 'आजम खान को लगा है महिलाओं का श्राप, मुझसे भी बड़े एक्टर हैं वो'
Recommended Video

रामपुर। बीजेपी नेता और अभिनेत्री जया प्रदा एक बार फिर से रामपुर सांसद आजम खान पर तीखा हमला बोला है, जया प्रदा ने शुक्रवार को मीडिया में बयान दिया कि आजम खान को महिलाओं के आंसुओं का श्राप लगा है, उन्होंने आजम खान पर तंज कसते हुए कहा कि आजम उन्हें अच्छी अभिनेत्री बताते थे, लेकिन अब वह क्या कर रहे हैं। आपको बता दें कि आजम खान जमीन कब्जाने समेत कई मामलों में कार्रवाई झेल रहे हैं।

आजम खान को लगा है महिलाओं का श्राप: जया प्रदा
यही नहीं पिछले दिनों रामपुर उपचुनाव में अपनी पत्नी तंजीन फातिमा के लिए प्रचार करने पहुंचे आजम खान एक रैली में फफक-फफककर रोने लगे थे, उन्होंने कहा था कि उनकी मां पर मुकदमा दर्ज है, उनकी 75-77 साल की बहन है जो सात वक्त की नमाज पढ़ती हैं, वह बेवा हैं, उनका हाथ पकड़कर घसीटते हुए थाने ले जाया गया। मेरे बुजुर्ग भाई पर भी 307 का मुकदमा दर्ज है,ये गैरत हमें लेकर डूब गई दोस्तों। कब्र में हमारे साथ ये इल्जाम भी जाएगा कि हमने मुर्गियां और बकरियां चुराई थीं, अल्लाह तूने हमें उस दिन मौत क्यों नहीं दे दी?
जनसभा में रो पड़े थे आजम खान
जिस दिन हमने ऐसा कोई काम किया था।' सभा को संबोधित करते हुए आजम खान ने कहा कि हमारी बीवी जो प्रोफेसर से रिटायर हुई है जिसने हजारों बच्चे और बच्चियां पढ़ाई हैं। यह भैंस चोर है। हमारे साथ क्या और क्यों हो रहा है?

'हम आपका सौदा नहीं कर सके'
इसलिए कि हम आपका सौदा नहीं कर सके। खुद को बेच नहीं सके। अपने आपको नहीं बेच सके। आजम खान ने भावुक होते हुए कहा मुझसे हिसाब मांगते हो इसलिए खड़ा किया था। खुदा जाने के जीत के बाद कौन सा इम्तिहान और बाकी है।












Click it and Unblock the Notifications