कश्‍मीर में पैलेट गन के प्रयोग पर सीआरपीएफ ने क्‍या दिया जवाब

श्रीनगर। सीआरपीएफ ने शुक्रवार को जम्‍मू कश्‍मीर हाई कोर्ट को पैलेट गन के प्रयोग पर जवाब दिया है। सीआरपीएफ ने हाई कोर्ट को बताया है कि अगर पैलेट गन का प्रयोग भीड़ को नियंत्रित करने के लिए राज्‍य में बंद कर दिया जाएगा तो फिर मौतों की संख्‍या में इजाफा हो जाएगा।

CRPF-pallet-gun-high-court

करनी पड़ेगी हवाई फायरिंग

बुधवार को सीआरपीएफ ने एक हलफनामा दायर किया। इस हलफनामे में सीआरपीएफ ने जवाब दिया कि अगर किसी स्थिति में पैलेट गन का प्रयोग बंद कर दिया जाता है तो फिर सीआरपीएफ के पास सिर्फ फायरिंग का विकल्‍प रह जाएगा। हालात बेकाबू होने पर सीआरपीएफ को हवाई फायरिंग करनी पड़ेगी। इससे ज्‍यादा लोग मारे जाएंगे।

अब तक कितनी पैलेट बुलेट्स

हाई कोर्ट में दायर एक पीआईएल का जवाब देते हुए यह बात कही। यह पीआईएल कश्‍मीर में खराब हालातों के बीच पैलेट गन के प्रयोग को बंद करने के मकसद से दायर की गई थी।

हिजबुल मुजाहीदीन के आतंकी बुरहान वानी की मौत के बाद से ही कश्‍मीर में हालात बेकाबू हैं। इस बार पैलेट गन ने सीआरपीएफ के लिए काफी मुश्किलें पैदा कर दी हैं। सीआरपीएफ ने अब नौ जुलाई से लेकर अब तक 3,500 पैलेट कारटीरेज फायर किए हैं।

पहली बार वर्ष 2010 में हुआ प्रयोग

सीआरपीएफ ने वर्ष 2010 में पहली बार पैलेट गन का प्रयोग किया था। इस दंगे के दौरान भीड़ को काबू करने का सबसे अच्छा विकल्‍प माना जाता है। सीआरपीएफ का कहना है कि एक स्‍टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर का पालन करते हुए ही वह इसका प्रयोग करते हैं।

स्‍टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर के तहत भीड़ पर नियंत्रण के लिए हथियार का प्रयोग कमर से नीचे होना चाहिए। सीआरपीएफ के मुताबिक हालात इस कदर अनियंत्रित हैं कि कभी-कभी उन्‍हें इसमें काफी दिक्‍कतें आती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+