झारखंड: 'बैलेट' को रोकने के लिये नक्सलियों ने लिया 'बुलेट' का सहारा, 5 जख्मी

सीआरपीएफ के जवानों का जीप दो बारुदी सुरंग की चपेट में आ गया। घायलों को इलाज के लिए रांची ले जाया गया। नक्सलियों के एक अन्य हमले में एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गया। नक्सलियों ने सीआरपीएफ के गश्ती दल पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी थी। इससे पहले नक्सलियों ने बोकारो जिले में ही रेलवे की पटरी और स्कूल की एक इमारत को विस्फोट कर उड़ा दिया था।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि नक्सलियों के हमले में बोकारो जिले के दानिया और जोगेश्वर बिहार स्टेशन के बीच रेल की 1.5 मीटर लंबी पटरी क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे छह रेलगाड़ियों का परिचालन प्रभावित हुआ। नक्सलवादियों ने नारायणपुर गांव में एक स्कूल की इमारत में भी विस्फोट कर दिया। वहीं, पश्चिमी सिंहभूम जिले में दो बारूदी सुरंगों का पता चला है।
गौरतलब है कि राज्य की छह संसदीय सीटों पर गुरुवार को मतदान कराया जा रहा है। नक्सलियों ने गुरुवार को धनबाद जिले में पोस्टर चिपका कर लोगों से मतदान का बहिष्कार करने के लिए कहा।












Click it and Unblock the Notifications