शहीद होने से पहले प्रमोद कुमार ने दिया था जोशीला भाषण, ये थे आखिरी शब्द
नयी दिल्ली। श्रीनगर के नौहट्टा चौक पर आतंकी हमले में शहीद हुए जवान प्रमोद कुमार का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। तिरंगा में लिपटा शहीद प्रमोद कुमार का शव झारखंड के महिजाम पहुंच गया है। आपको शायद ही पता हो कि शहीद होने से पहले प्रमोद कुमार ने एक जोशीला भाषण दिया था।
इंडिपेंडेंस डे परेड को संबोधित करते हुए प्रमोद कुमार ने कहा था कि '' आप सबको पता है कि आज स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया जा रहा है। हमारी जिम्मेदारियां काफी बढ़ गई हैं। चुनौती आतंकवाद है और पत्थरबाज़ हैं...क्यूं? इनसे डट कर मुकाबला करना है और हम करेंगे।
ये आपकी कड़ी मेहनत से संभव है। इसे पूरी लगन से करना होगा।'' अपने संबोधन में प्रमोद ने कई शहीदों के नाम गिनाकर अपने साथियों का हौसला बढ़ाया था। बताते चलें कि स्वतंत्रता दिवस पर प्रमोद कुमार ने सुबह 8.29 बजे तिरंगा फहरा रहे थे। इसी दौरान एनकाउंटर की खबर आई। उन्होंने तुरंत कार्यक्रम खत्म कर एनकाउंटर साइट पर पहुंच गए। लेकिन गाड़ी से उतरते ही वह आतंकियों की गोलियों की चपेट में आ गए।












Click it and Unblock the Notifications