शहीद सीआरपीएफ कमांडेंट के बच्चों को देख नम हुईं अधिकारियों की आंखें

सर्च अभियान में बिहार और झारखंड की पुलिस तथा सीआरपीएफ शामिल थी। शहीद झा के शव के पोस्टमार्टम के बाद पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उसके बाद शव को शहीद के परिजनों के पास धनबाद भेज दिया गया।
उनका शव शुक्रवार को दोपहर तीन बजे उनका शव रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचा। शहीद कमांडेंट झा की पत्नी की पत्नी वेणु झा और उनके दो बच्चों का रो-रो कर हाल बुरा था।
जब एयरपोर्ट पर सीआरपीएफ के अधिकारी व जवान उन्हें रिसीव करने पहुंचे तो उन जवानों और अधिकारियों की आंखें भी नम हो गईं। कमांडेंट झा बिहार-झारखंड के सीमावर्ती इलाके में ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान गिरिडीह में तैनात थे। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा।
बताया जाता है कि लखारी गांव में छिपे नक्सलियों ने रास्ते में कई क्लेमोर माइंस लगा रखे थे। लेकिन सुरक्षा बलों को इसकी भनक लग गई और उन्होंने इसे डिफ्यूज कर दिया था।
सीआरपीएफ के साथ बिहार और झारखंड पुलिस का यह पहला साझा ऑपरेशन था। बिहार के डीजीपी पीके ठाकुर ने कहा कि जिस इलाके में यह घटना हुई है वह जंगलों और पहाड़ों से घिरा है। पुलिस ने यहां से नक्सली महिला दस्ता की कमांडर रीना कोड़ा सहित चार को गिरफ्तार किया है।












Click it and Unblock the Notifications