मोदी की रैलियों को मिलने वाला समर्थन, कांग्रेस के प्रति गुस्‍सा दर्शाता है: अरूण जेटली

Crowd in Narendra Modi's rally shows anger against Congress
नई दिल्‍ली। भाजपा के वरिष्‍ठ नेता अरूण जेटली का कहना है कि पूर्वोत्‍तर राज्‍यों में नरेंद्र मोदी की रैलियों में विशाल जनसमूह का आना कांग्रेस के प्रति गुस्‍से का प्रदर्शन करता है। भाजपा का मजबूत गढ़ न होने के बावजूद इम्‍फाल में आयोजित रैली मणिपुर की अब तक की सबसे बड़ी रैली कही जा रही है। इसके अलावा गुवाहाटी, चेन्‍नई और केरल की रैलियों के प्रति जनता ने जो उत्‍साह दिखाया, उसने हमारे आत्‍मविश्‍वास को और बढ़ा दिया है।

अगर हम लोकसभा चुनाव के संदर्भ में देखें तो इसे भाजपा की कांग्रेस पर बढ़त के रूप में देखा जा सकता है। देश की जनता अब एक मजबूत और प्रेरक नेतृत्‍व की तलाश कर रही है। जनता महंगाई, बेरोजगारी और कमजोर होती अर्थव्‍यवस्‍था से छुटकारा चाहती है। जिसके कारण ही देश के उत्‍तर, मध्‍य और पश्चिमी प्रदेशों में भाजपा को व्‍यापक जनसमर्थन मिल रहा है।

अरूण के अनुसार भाजपा को मिलने वाला जनसमर्थन अगर इसी तरह वोटों के रूप में नजर आया तो यह पार्टी और पूरे देश के लिए एक बदलाव की शुरूआत करने वाला हो सकता है।

Post by Arun Jaitley.

इसके अलावा 8 दिसंबर को आये चार राज्‍यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की कमजोर स्थिति के बाद अब कुछ भी ऐसा नहीं है जो भाजपा को बढ़त बनाने से रोंक सके। अभी तक यह भी माना जा रहा था कि आम आदमी पार्टी भाजपा के रास्‍ते में रोड़ा बन सकती है पर 'दिल्‍ली' में पिछले डेढ़ महीने के कार्यकाल में यह प्रदर्शित हो गया है कि ऐतिहासिक आगाज करने वाली इस पार्टी को अभी प्रशासन चलाना सीखना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
• Block for 8 hours
• Block for 12 hours
• Block for 24 hours
• Don't block
Gender
Select your Gender
• Male
• Female
• Others
Age
Select your Age Range
• Under 18
• 18 to 25
• 26 to 35
• 36 to 45
• 45 to 55
• 55+