10 रुपए में बिक रही थी साड़ी, महिलाओं की भीड़ ने शोरूम में मचा दिया कोहराम, देखिए Video

नई दिल्ली। यूं तो महिलाओं को लेकर हमेशा कहा जाता है कि वे शॉपिंग की दीवानी होती हैं। दरअसल वे अपने लुक को लेकर काफी अलर्ट रहती हैं यही वजह है कि वे कपड़ों और साज सज्जा की खरीदारी को लेकर काफी तीव्र रहती हैं। हाल ही में इसका एक नमूना तेलंगाना के सीएमआर मॉल में देखने को मिला जहां साड़ी खरीदनों को लेकर महिलाओं में ऐसी अफरातफरी मची मानो उन्हें खजाना मिल गया हो।

मॉल में साड़ियों पर था ये खास ऑफर

मॉल में साड़ियों पर था ये खास ऑफर

दरअसल मॉल में साड़ियों पर एक खास ऑफर लगा था। ये बेहद सस्ती यानी 10 रुपये में बांटी जा रही थीं। इसकी खबर मिलते ही लगभग 400 महिलाएं शोरूम में उमड़ पड़ीं और साड़ी खरीदने को लेकर अफरातफरी मच गई। भीड़ ऐसी हुई कि लोग एक दूसरे पर गिरते दिखे। किसी ने शटर तोड़ दिया को कोई साड़ी खरीदने को टेबिल पर चढ़ गया। हालांकि इस दौरान कई चोरियां भी हुईं। इतनी बड़ी छूट की वजह अभी तक मालूम नहीं हुई है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

मॉल में साड़ियों को लेकर हुई इस अफरातफरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो को शेयर करने वाली ऋषिका सदम ने लिखा है कि - 'सिद्दीपेट के सीएमआर शोरूम में भगदड़। स्टोर में 10 रुपये की एक साड़ी का ऑफर था। भीड़ ने शटर तोड़ दिया। लगभग 15 लोग घायल हुए और एक महिला की सोने की चेन भी गले से चोरी हो गई।' वीडियो में महिलाएं साड़ियां खरीदकर भागती दिख रही हैं।

चोरी हुआ दुकान और लोगों का सामान

चोरी हुआ दुकान और लोगों का सामान

इस सेल में लोगों की भीड़ इस कदर उमड़ी कि संभालना मुश्किल हो गया। एक महिला के गले से चेन छीन ली गई साथ ही उसके 6 हजार रुपये और डेबिट कार्ड चोरी कर लिया गया। इसके अलावा दुकान में भी काफी कपड़े चोरी हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+