वडोदरा में जारी है बारिश का कहर, एक युवक पर मगरमच्छ ने किया हमला

नई दिल्ली- गुजरात के कई शहर इसबार भारी बारिश से बेहाल हैं। वडोदरा, सूरत और वापी जैसे शहरों में बारिश ने भारी कहर बरपाया है। सबसे ज्यादा परेशानी तो वडोदरा वालों को झेलनी पड़ी है, जहां निचले इलाकों से अभी भी पूरी तरह पानी नहीं निकल पाया है। ऊपर से विश्वमित्री नदी से बहकर आए मगरमच्छों ने लोगों में भय का माहौल अलग पैदा कर दिया है। बुधवार को एक युवक मगरमच्छ के हमले में बुरी तरह जख्मी हो गया, जिसे अस्पताल में दाखिल किया गया। इस बीच लोगों की परेशानियों को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने एक बहुत बड़ी दरियादिली दिखाई है। लोगों की दिक्कतों को देखते हुए फिलहाल छोटे-मोटे ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के लिए चालान नहीं काटने का फैसला किया गया है।

जुर्माना देने से मिली राहत

जुर्माना देने से मिली राहत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बारिश प्रभावित लोगों के मानवीय पहलुओं पर गौर करते हुए वडोदरा ट्रैफिक पुलिस ने तय किया है कि अगले 15 अगस्त तक ट्रैफिक नियमों में थोड़ी नरमी बरतेगी। मसलन ट्रैफिक सिंग्नल तोड़ने या ट्रैफिक नियमों का पूरी तरह से पालन नहीं कर पाने वाले लोगों से इस दौरान कोई जुर्माना नहीं वसूला जाएगा। शहर की ट्रैफिक पुलिस ने ये फैसला इसलिए लिया है, क्योंकि उसे लगता है कि वडोदरावासी पहले से ही काफी परेशान हैं। यहां पिछले दिनों हुई भारी बरसात में कई इलाकों में 21 इंज तक जल भराव हो गया था। सैकड़ों गाड़ियां तो अभी भी पानी में ही फंसी हुई हैं और वो पूरी तरह से बर्बाद हो रही हैं। कुछ के गाड़ियों के पेपर भी तबाह हो जाने की आशंका है। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखकर ट्रैफिक पुलिस ने जनता के लिए नियमों में थोड़ी ढिलाई दी है।

बारिश से गाड़ियों को भारी नुकसान

बारिश से गाड़ियों को भारी नुकसान

जानकारी के मुताबिक बीते 31 जुलाई को एक ही दिन में वडोदरा शहर में 20 इंज बारिश दर्ज की गई। इसके कारण शहर में करीब 7 हजार कार और 50 हजार से ज्यादा बाइक्स और स्कूटी पानी में डूब गए। कई दिनों तक पानी में रहने की वजह से इन्हें ठीक कराने पर 20 करोड़ रुपये से भी कहीं ज्यादा लागत आने का अनुमान है। यही नहीं एक साथ इतनी गाड़ियों को ठीक करवाने में महीनों का समय लगने की भी आशंका है। जिन गाड़ियों के इंजन में पानी नहीं गया है, वह तो जल्दी ठीक हो भी सकते हैं, लेकिन जिनका इंजन इतने दिनों से डूबा हुआ है, उसे चलने लायक बनाने में लंबा वक्त लग सकता है। भारी डिमांड के कारण मैकेनिक्स की भी कमी पड़ रही है।

एक युवक पर मगरमच्छ ने किया हमला

एक युवक पर मगरमच्छ ने किया हमला

इस बीच खबर है कि जिन इलाकों में अभी भी बारिश का पानी है, वहां मगरमच्छ का खतरा बरकरार है। वडोदरा के ही करजण तहसील के अभरापुरा गांव में एक मगमच्छ ने एक युवक पर हमला कर दिया। दरअसल, बुधवार को वह बारिश से भरे पानी में ही हाथ धोने की कोशिश कर रहा था तो उस मगरमच्छ ने उसपर अचानक हमला बोल दिया और खींचकर ले जाने लगा। उस युवक किसी तरह खुद को मगरमच्छ के जबड़ों से छुड़ाया, लेकिन वह बुरी तरह जख्मी हो चुका है। उसे घायल अवस्था में वडोदरा के ही सयाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+