जामिया हिंसा: यूनिवर्सिटी पहुंची SIT, पूर्व छात्र संघ ने दिल्ली पुलिस के खिलाफ दर्ज कराया केस
नई दिल्ली। पिछले साल नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर 15 दिसंबर को जामिया मिलिया इस्लामिया में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन की जांच के लिए मंगलवार को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम यूनिवर्सिटी कैंपस पहुंची। जांच टीम में शामिल डीसीपी राजेश देव, एसीपी संदीप लांबा और अन्य अधिकारी कैंपस में पहुंच गए हैं। इसी बीच जामिया के पूर्व छात्र संघ ने जामिया नगर पुलिस स्टेशन में दिल्ली पुलिस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायत में 15 दिसंबर के दिन छात्रों के साथ पुलिस के व्यवहार की बात कही गई है।

गौरतलब है कि दिल्ली स्थित जामिया यूनिवर्सिटी में पिछले साल हुई हिंसा को लेकर कई वीडियो लीक हुए हैं। इन वीडियो में कभी दिल्ली पुलिस पर जबरदस्ती मारपीट का आरोप लगाया जाता है तो कभी छात्रों पर पत्थरबाजी का साजिश करने का आरोप लगाया जाता है। हालांकि इस बीच ऐसे दावे भी किए जा रहे हैं कि लीक हुए वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है। इन्हीं सब विवादों के बीच और 15 दिसंबर को हुई हिंसा की सच्चाई जानने के लिए दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम यूनिवर्सिटी कैंपस पहुंची।
Recommended Video
जामिया हिंसा मामले में पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में 15 दिसंबर को हुई हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। इसमें देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किए गए जेएनयू छात्र शरजील इमाम का नाम भी शामिल है। पुलिस ने चार्ज शीट में बताया है कि पुलिस को मौके पर 3.2 एमएम के खाली बुलेट भी मिल थे। बता दें कि यह चार्जशीट पुलिस ने 13 फरवरी को ही दाखिल कर दी थी। इस चार्जशीट में पुलिस ने शरजील इमाम का नाम लोगों को उकसाने के लिए दर्ज किया है। इस चार्जशीट में किसी और छात्र को आरोपी नहीं बनाया गया है।
जामिया के लाइब्रेरी का VIDEO भी आया सामने
जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में 15 दिसंबर को हुई घटना से जुड़ी कुछ वीडियो पिछले तीन दिन से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। किसी वीडियो में पुलिस की छात्रों पर ज़्यादतियां दिखाई दे रही है तो किसी वीडियो में छात्रों का झूठ सामने आ रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि जो वीडियोज सामने आ रहे हैं उसकी जांच चल रही है। लेकिन इसपर कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने आ गई है।
यह भी पढ़ें: कपिल मिश्रा ने जामिया घटना की तुलना कसाब से की, ट्वीट करके ये कहा












Click it and Unblock the Notifications