अभिनंदन को लेकर पाकिस्तानी ऐड पर भड़कीं पूनम पांडे, बोल्ड वीडियो शेयर कर दिया करारा जवाब
नई दिल्ली। आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 में भारतीय टीम ने शानदार आगाज किया है। अब उसका मुकाबला चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान की टीम से है। इस मैच का इंतजार सभी क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से कर रहे हैं। यही नहीं इस मुकाबले से पहले दोनों देशों के बीच ऐड वार भी तेज हो गया है। बात करें पाकिस्तान की तो वहां के टीवी चैनल्स पर एक ऐड सामने आया, जिसमें विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान का डुप्लिकेट कैरेक्टर दिखाकर भारतीय टीम पर निशाना साधने की कोशिश की गई। हालांकि इस वीडियो के सामने आने पर भारतीय फैन्स ने इसकी खूब आलोचना की, यही नहीं सोशल मीडिया पर अपने-अपने अंदाज में करारा जवाब भी दे रहे हैं। अब इसी ऐड से नाराज एक्ट्रेस पूनम पांडे ने पाकिस्तान पर पलटवार किया है। उन्होंने अपने ही अंदाज में पाकिस्तान को घेरा है।

पूनम का बोल्ड वीडियो के जरिए पाकिस्तान को करारा जवाब
अभिनेत्री और अपनी बोल्डनेस के लिए मशहूर पूनम पांडे ने इस बार अपने एक बोल्ड वीडियो के जरिए पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। उन्होंने पहले अपने फोन पर पाकिस्तानी टीवी चैनलों में दिखाए जा रहे उस ऐड को दिखाया, जिसमें विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान का डुप्लिकेट कैरेक्टर दिखाया गया है। वीडियो में अभिनंदन के डुप्लिकेट ने भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पहनी हुई थी। फिर इस ऐड पर अपना करारा जवाब भी उन्हें दिया है।
पाकिस्तान पर पलटवार के लिए पूनम पांडे ने शेयर किया ये VIDEO
पूनम पांडे ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने कहा कि मैंने मेरे वॉट्सऐप पर ये पाकिस्तानी एड देखा। वीडियो में वो विंग कमांडर अभिनंदन का मजाक बना रहे हैं। डियर पाकिस्तान ये बिल्कुल भी कूल नहीं है। इसके बाद पूनम पांडे ने अपनी ब्रा खोलकर कहा, "एक नहीं दो कप लो और इस कप में चाय पीना।" वीडियो के साथ उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा भी है, "My Answer to the Pakistani AD. #IndvsPak World Cup 2019."

पूनम पांडे ने अपनी ब्रा खोलकर पाकिस्तान को दिया ये जवाब
पूनम पांडे ने अपने वीडियो में अभिनंदन वर्तमान को वॉर हीरो करार दिया है। उनकी ओर से शेयर किया गया ये वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। पूनम पांडे लगातार विश्व कप क्रिकेट को लेकर सोशल मीडिया में कुछ न कुछ शेयर कर रही हैं। इससे पहले उन्होंने टीम इंडिया के लिए अपनी एक बोल्ड फोटो भी शेयर की थी। बता दें कि पूनम पांडे सबसे ज्यादा अपनी बोल्डनेस को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications