वित्तीय संकट में फ़ंसा क्रेडिट स्विस, खरीद सकता है स्विटज़रलैंड का यूबीएस
Reports के मुताबिक़ स्विट्ज़रलैंड का सबसे बड़ा बैंक यूबीएस वित्तीय संकट में फंसे प्रतिद्वंदी बैंक क्रेडिट सुइस को पूरी तरह या उसका कुछ हिस्सा ख़रीदने के लिए बातचीत के आख़िरी दौर में है.
रिपोर्टों के मुताबिक़ स्विट्ज़रलैंड का सबसे बड़ा बैंक यूबीएस वित्तीय संकट में फंसे प्रतिद्वंदी बैंक क्रेडिट सुइस को पूरी तरह या उसका कुछ हिस्सा ख़रीदने के लिए बातचीत के आख़िरी दौर में है.हाल के दिनों में क्रेडिट सुइस बैंक के शेयरों में भारी गिरावट आई है. अपने वित्तीय हालात के बारे में जानकारी देते हुए बैंक ने कहा था कि उसे अपने वित्तीय हिसाब-किताब में 'गंभीर गड़बड़ियों' का पता चला है. स्विस नेशनल बैंक ने क्रेडिट सुइस को संकट से उबारने के लिए 54 अरब डॉलर की आपात मदद दी थी, लेकिन इससे संकट का समाधान नहीं हो सका है. नियामक सोमवार को बाज़ार खुलने से पहले ख़रीद-बिक्री समझौता पूरा कराने की कोशिश कर रहे हैं.बुधवार को बैंक के शेयर 24 प्रतिशत तक गिर गए थे, जिसके बाद ऐसी चिंता की जाने लगी कि क्रेडिट सुइस के शेयर में और भी गिरावट आ सकती है.
https://twitter.com/business/status/1637128169508487168
इसके बाद से यूरोपीय बाज़ारों में बिक्री का दौर शुरू हो गया था और बड़े वित्तीय संकट को लेकर चिंता ज़ाहिर की जाने लगी थी.शनिवार रात स्विट्ज़रलैंड की सरकार ने एक आपात बैठक की है, लेकिन अभी तक सौदे की बातचीत को लेकर कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है.समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि यूबीएस ने सरकार से मांग की है कि अगर वो क्रेडिट सुइस को ख़रीदती है तो सरकार छह अरब डॉलर की क़ीमत ख़ुद चुकाए.अगर बैंक की बिक्री को लेकर समझौता हो जाता है तो इससे बड़े पैमाने पर नौकरियां जाने का भी ख़तरा है. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार अगर दोनों बैंक साथ आने की संभावना बनी तो दस हज़ार तक नौकरियां जा सकती हैं.स्विट्ज़रलैंट की बैंक में ये संकट ऐसे समय आया है जब अमेरिका में दो बैंक- सिलिकॉन वैली बैंक और सिग्नेचर बैंक- नाकाम हुए हैं. इसके बाद से दुनियाभर में बैंकिंग व्यवस्था को लेकर चिंताएं पैदा हो रही हैं.
सिग्नेचर बैंक ने भारी नुक़सान की बात की थी और कहा था कि उसे फंड जुटाने में मुश्किल हो सकती है, जिससे दुनियाभर के स्टार्टअप प्रभावित होंगे.
167 साल पहले क्रेडिट सुइस साल 1856 में बना था. हाल के सालों में इस बैंक ने कई स्कैंडल का सामना किया है, इनमें मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर आरोप भी शामिल हैं.बैंक को साल 2021 में घाटा हुआ. उसके बाद साल 2022 में उसे 7.9 अरब डॉलर का घाटा हुआ. ये साल 2008 के बाद से बैंक के लिए सबसे ख़राब वित्तीय साल रहा. बैंक ने चेतावनी दी कि 2024 से पहले शायद बैंक फायदा दर्ज नहीं कर पाएगा.
बैंक ने चिंता ज़ाहिर की है कि वो साल 2024 तक फ़ायदे में नहीं जा पाएगा. वहीं, यूबीएस ने साल 2022 में 7.6 अरब डॉलर का मुनाफ़ा कमाया था.
ये भी पढ़ें:-
- दिवालिया सिलिकॉन वैली बैंक में भारतीय स्टार्ट-अप्स ने क्यों खुलवाया था खाता?
- अमेरिका के सिलिकॉन वैली बैंक के दिवालिया होने का भारत पर क्या असर?
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
-
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त -
LPG Price Today: 1 अप्रैल से बढ़ने वाले हैं सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta March 28: आज के मैच का टॉस कौन जीता- RCB vs SRH -
Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga 28 March: आज के मैच का टॉस कितने बजे होगा- RCB vs SRH












Click it and Unblock the Notifications