हिमाचल में सिंगापुर के पैराग्लाइडर की मौत, स्पेन का लापता पायलट भी मिला

मंडी। हिमाचल प्रदेश के पालमपुर घाटी के धौलाधार पहाड़ियों पर पैराग्लाडिंग करते वक्त लापता हुआ सिंगापुर के पैराग्लाइडर का शव मिला है। मृतक की पहचान 53 वर्षीय एनजी कोक चूंग ना के तौर पर हुई है। कोक चूंग ने बीड बिलिंग से सोमवार देर शाम को उड़ान भरी थी। लेकिन धौलाधार की पहाड़ियों के समीप बंदला में क्रैश लैडिंग के दौरान मौत हो गई। जिसे आज रेस्कयू टीम द्वारा हेलीकॉप्टर के द्वारा पहाड़ियों से शव को वापस लाया गया है। वहीं एक स्पेन के पैराग्लाइडर के लापता होने की खबर भी खबर है।

Crashed Singaporean paraglider found dead in Dhauladhar mountains

पैराग्लाडिंग करते वक्त लापता हुआ स्पेन का पैराग्लाइडर पालमपुर में मिला है। प्रशासन की टीम ने स्पेन के पैराग्लाइडर को गर्म कपड़े और खाना हेलीकॉपटर के जरिए ड्रॉप किया है। बैजनाथ उप-मंडल मजिस्ट्रेट विकास शुक्ला ने कहा कि वह शायद पहाड़ों के दूसरी तरफ तेज हवाओं के कारण नियंत्रण खो बैठे और वह दुर्घटना के शिकार हो गए। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एंबेसी में भी इसकी सूचना दे दी गई है। रेस्क्यू टीम आज शाम में एक रूस के पायलट को बचाया है। वह प्रतियोगिता शुरू होने से पहले फ्री फ्लायर हादसे का शिकार हो गया था।

विकास शुक्ला ने बताया कि हादसे के शिकार हुए एक और स्पेनिस पायलट जोस लुइस को वापस लाने की कोशिशें की जा रही हैं। उन्होंन बताया कि, आज सुबह हैलीकॉप्टर से उसे वापस लाने की कोशिश की गई, लेकिन खराब मौसम के चलते उसे रेस्कयू नहीं किया जा सका है। लुईस को 4747 मीटर ऊंचे थमसर पास और बारा-भांगल गांव के बीच एक पहाड़ी पर एक हवाई जहाज बचाव दल द्वारा देखा गया था, जिसके बाद उनसे संपर्क स्थापित किया था। दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण उनके पैर की चोट लगी है।

इस महीने यह पैराग्लाइडर पायलटों की चौथी दुर्घटना थी। इससे पहले, एक रूसी और लातवियाई दुर्घटना के शिकार हुए थे। जिन्हें मंडी जिले में झतरारी और बरोट में स्थानीय लोगों द्वारा बचाया गया था। दोनों फिलहाल में अस्पताल में भर्ती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+