पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव: ममता के खिलाफ साथ आए धुर विरोधी CPI(M)-BJP
कोलकाता। बीजेपी और वामपंथी दल विचारधारा के स्तर पर उत्तरी और दक्षिणी ध्रुव के समान हैं, कोई कल्पना भी नहीं कर सकता कि ये दोनों कभी एक साथ भी आ सकते हैं। लेकिन राजनीति में सबकुछ संभव है, यहां तक की लेफ्ट और राइट का साथ आना भी। ताजा खबर पश्चिम बंगाल से है, जहां आगामी पंचायत चुनावों में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को रोकने के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआईएम) ने साथ आ गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, CPI(M) और बीजेपी ने पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में साथ मिलकर चुनाव लड़ने का समझौता किया है। CPI(M) के जिला स्तर के नेता ने समझौते से जुड़ी खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि 'यह सीट बांटने के लिए एक औपचारिक सामंजस्य' है। उन्होंने कहा कि पार्टी को कई सीटों पर ऐसा करना पड़ा, क्योंकि कई ग्रामीण इलाकों में लोग तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ आर- पार की लड़ाई चाहते थे।
CPI(M) और बीजेपी के बीच मेल-मिलाप का सिलसिला अप्रैल के आखिरी हफ्ते में शुरू हुआ। इसी दौरान दोनों दलों ने पंचायत चुनाव प्रक्रिया के दौरान तृणमूल कांग्रेस की कथित हिंसा के खिलाफ नदिया जिले के करीमपुर-राणाघाट इलाके में मिलकर रैली आयोजित की थी। विरोध प्रदर्शन के दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ता अपनी-अपनी पार्टी के झंडे लेकर पहुंचे थे। आमतौर दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं को एक साथ नहीं दिखाई देते, लेकिन तृणमूल के खिलाफ आवाज उठाने के लिए दोनों दलों के कार्यकर्ता बड़े ही सलीके से साथ बैठे दिखाई दिए।
संयुक्त विरोध प्रदर्शन के दौरान सीपीआईएम के वरिष्ठ नेता और राज्य समिति के सदस्य रमा विश्वास ने माना कि तृणमूल कांग्रेस की हिंसा के खिलाफ ग्रामीणों ने रैली निकाली थी। पश्चिम बंगाल की बीजेपी इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने भी माना कि दोनों दलों के समर्थक रैली में मौजूद थे। घोष ने कहा, 'मुझे जानकारी मिली कि हमने तृणमूल कांग्रेस की हिंसा के खिलाफ एक रैली बुलायी थी। CPI(M) के कार्यकर्ता भी आए थे और हमारी रैली में शामिल हुए थे, क्योंकि उन पर भी हमला हुआ था।
CPI(M) के स्थानीय नेता इस गठबंधन और समझौते जैसे शब्दों से बचते दिखाई दिए। उन्होंने इसे 'जमीनी स्तर पर तालमेल' का नाम दिया। उन्होंने बताया कि कई स्तर पर चर्चा के बाद दोनों दलों ने सीटों को लेकर सामंजस्य बिठाया।












Click it and Unblock the Notifications