नए कृषि कानूनों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे CPI सांसद बिनोय विस्वम, कहा- असंवैधानिक हैं तीनों कानून

नई दिल्ली। कृषि क्षेत्र से जुड़े तीन कानून जिसे हाल ही में बनाया गया है उसका विपक्ष लगातार विरोध कर रहा है। ना सिर्फ विपक्ष बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों में किसान इस कानून का विरोध कर रहे हैं। इस बीच कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के नेता और राज्यसभा सांसद बिनोय विस्वम ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करके गुहार लगाई है कि तीनों कृषि कानूनों को रद्द कर दिया जाए क्योंकि ये तीनों ही कानून असंवैधानिक हैं।

sc

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन तीनों ही कृषि कानून के खिलाफ मुखर होकर बोल रहे हैं। हाल ही में पंजाब में उन्होंने इन कानूनों के खिलाफ ट्रैक्टर रैली भी की थी। राहुल ने कहा कि केंद्र सरकार जो नए कानून लाई है, उनसे वो खेती और खाद्य सुरक्षा के बने बनाए ढांचे को खत्म करना चाहते हैं। ये सीधा-सीधा किसानों पर आक्रमण है और इस आक्रमण को हम रोकेंगे और इन कानूनों के खिलाफ हम लड़ेंगे।

राहुल ने कहा कि ये देश अपने युवाओं को रोजगार नहीं दे पाएगा, नरेंद्र मोदी ने ढांचा तोड़ दिया है। अब नरेंद्र मोदी खेती के ढांचे को तोड़ने जा रहे हैं, अगर खेती के ढांचे को तोड़ दिया तो एक तरफ रोजगार नहीं मिलेगा और दूसरी तरफ भोजन नहीं मिलेगा। राहुल ने कहा, मोदी सरकार पहले नोटबंदी, फिर जीएसटी और अब ये कानून लेकर आई है। ये सरकार देश के कमजोर वर्गों पर, किसानों पर लगातार हमला कर रही है। इस हमले के खिलाफ हम पंजाब और हरियाणा के किसानों की लड़ाई में साथ खड़े हैं। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह से ये सबकुछ खत्म कर रहे, ऐसे तो किसान नहीं बचेगा। राहुल ने कहा कि ये साफ दिख रहा है, पीएम मोदी सिर्फ अंबानी-अडानी के लिए रास्ता साफ कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+