VIDEO: खुद हैंडपंप चलाकर पानी पी रही है गाय, जयंत चौधरी ने रीट्वीट किया वीडियो

नई दिल्ली। खुद से नल चलाकर पानी पी रही एक गाय का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गाय वीडियो में मुंह से हैंडपंप को चलाकर पानी पी रही है। इस वीडियो को राष्ट्रीय लोकदल उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद जयंत चौधरी ने भी ट्विटर पर शेयर किया है। जयंत ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा हैंडपंप सब चला रहे हैं।

cow drink water by hand pump jayant chaudhary share video

दरअसल, जयंत ने वीडियो को अपने पार्टी के निशान से जोड़ दिया है। रालोद का चुनाव निशान भी हैंडपंप है। ऐसे में उन्होंने कहा कि सब हैंडपंप चला रह हैं। जयंत के वीडियो शेयर करने के बाद कई यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।

चौधरी के ट्वीट पर रोहित अग्रवाल नाम के यूजर ने लिखा, देश का किसान तभी खुशहाल होगा, जब पूरे देश में हैंडपंप चलेगा। मलिक जाट नाम के यूजर ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, कम से कम भैस तो हैंडपंप इस्तेमाल कर रही है। गांव में तो आजकल सबमर्सिबल पंप लग गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+