क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

देश में कोरोना वायरस के 64,531 नए केस आए, एक दिन में 1092 मरीजों की हुई मौत

Google Oneindia News

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर थम नहीं रहा है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को अपने ताजा आंकड़ों में बताया है कि 24 घंटों के भीतर देश में कोरोना वायरस के 64,531 नए मामले सामने आए हैं और 1092 मरीजों की मौत हुई है। देश में अब कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 27,67,274 हो गई है, जिसमें 6,76,514 सक्रिय मामले, 20,37,871 ठीक/डिस्चार्ज/ विस्थापित मामले और 52,889 मौतें शामिल हैं। वहीं भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) का कहना है कि अब तक कोरोना वायरस के लिए कुल 3,17,42,782 सैंपल टेस्ट किए गए हैं, जिनमें से 8,01,518 सैंपल की टेस्टिंग मंगलवार को की गई है।

Recommended Video

Coronavirus India Update: पिछले 24 घंटे में 64,531 नए केस, 1092 लोगों की Death | वनइंडिया हिंदी
कहां कितने मामले?

कहां कितने मामले?

राजस्थान में एक दिन के भीतर 1,347 नए मामले सामने आए हैं और 11 मौतें दर्ज की गई हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या 63,977 हो गई है और मरने वालों का आंकड़ा 898 है। राज्य में अब 14,119 सक्रिय मामले हैं। दिल्ली में 1,374 नए मामले, 1,146 रिकवरी और 12 मौतें दर्ज की गई हैं। कुल मामलों की संख्या 1,54,741 है, जिसमें 1,39,447 रिकवर मामले, 11,068 सक्रिय मामले और 4,226 मौतें शामिल हैं। पश्चिम बंगाल में 3,175 नए मामले और 55 मौतें दर्ज की गई हैं। कुल मामलों की संख्या 1,22,753 हो गई है और मरने वालों की संख्या 2,528 है। जिसमें 27,535 सक्रिय मामले हैं।

उत्तराखंड में 497 नए केस दर्ज हुए

उत्तराखंड में 497 नए केस दर्ज हुए

उत्तराखंड में 497 नए मामले और 239 रिकवरी दर्ज की गई हैं। राज्य में कुल मामले अब 12,961 हैं, जिनमें 8,724 रिकवरी, 4,024 सक्रिय मामले और 164 मौतें शामिल हैं। हरियाणा में 896 नए कोविड-19 मामले, 688 रिकवरी और 7 मौतें दर्ज की गई हैं। 7081 सक्रिय मामलों, 41298 रिकवरी और 557 मौतों सहित कुल मामलों की संख्या बढ़कर 48,936 हो गई है। केरल में 1,758 नए मामले, 1,365 रिकवरी और 6 मौतें दर्ज की गई हैं। राज्य में अब 16,274 सक्रिय मामले और 31,394 रिकवर मामले हैं। मरने वालों का आंकड़ा 175 है।

महाराष्ट्र में कोरोना का खतरा जारी

महाराष्ट्र में कोरोना का खतरा जारी

महाराष्ट्र में 24 घंटों के भीतर 11,119 नए मामले और 422 मौतें दर्ज की गई हैं। साथ ही 9,356 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। राज्य में कुल मामले बढ़कर 6,15,477 हो गए हैं, जिनमें 20,687 मौतें और 4,37,870 रिकवरी शामिल हैं। वहीं सक्रिय मामले 1,56,608 हैं। यहां मुंबई शहर में 931 नए मामले और 49 मौतें दर्ज की गई हैं। कुल मामलों की संख्या अब 1,30,410 है। जिनमें 1,05,193 रिकवर मामले, 17,697 सक्रिय मामले और 7,219 मौतें शामिल हैं। पंजाब में 1704 नए कोविड-19 मामले, 1,582 रिकवरी और 35 मौतें दर्ज की गई हैं। कुल मामलों की संख्या 34,400 है, जिनमें 11,740 सक्रिय मामले, 21,762 रिकवरी और 898 मौतें शामिल हैं।

गोवा में सक्रिय मामले 3,861 हुए

गोवा में सक्रिय मामले 3,861 हुए

गोवा में 339 नए मामले, 298 रिकवर मामले सामने आए हैं। कुल मामलों की संख्या 12,333 हो गई है, जिसमें 3,861 सक्रिय मामले, 8,356 रिकवर मामले और 116 मौतें शामिल हैं। चंडीगढ़ में 89 नए मामले दर्ज किए गए हैं, कुल मामलों की संख्या अब 2,305 है। जिनमें 1,030 सक्रिय मामले, 1243 रिकवर मामले और 30 मौतें शामिल हैं। तमिलनाडु में 5,709 नए मामले और 121 मौतें दर्ज की गई हैं। यहां मामलों की कुल संख्या 3,49,654 हो गई है जिनमें 6,007 मौतें और 53,860 सक्रिय मामले शामिल हैं। मणिपुर में 78 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें सीएपीएफ के 5 कर्मी शामिल हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या 4,765 है जिसमें 1,221 केंद्रीय सुरक्षा कर्मी शामिल हैं। रिकवरी दर 58.53% है।

उत्तर प्रदेश में कितने मामले हैं?

उत्तर प्रदेश में कितने मामले हैं?

जम्मू और कश्मीर से 434 नए मामले सामने आए हैं, जम्मू संभाग से 88 और कश्मीर संभाग से 346 मामले दर्ज किए गए हैं। केंद्र शासित प्रदेश में मामलों की कुल संख्या 29,326 हो गई है और मरने वालों का आंकड़ा 561 है। आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 9,652 नए मामले, 9211 रिकवरी और 88 मौतें दर्ज की गई हैं। अब कुल मामलों की संख्या 3,06,261 है, जिसमें 85,130 सक्रिय मामले, 2,18,311 रिकवरी और 2820 मौतें शामिल हैं। उत्तर प्रदेश में 4336 नए मामले सामने आए हैं, जिससे अब प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 50242 हो गई है। अब तक 1,09,607 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है और 2,585 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है।

हॉन्गकॉन्ग ने एयर इंडिया की उड़ानों पर पूरे अगस्त माह के लिए लगाया प्रतिबंधहॉन्गकॉन्ग ने एयर इंडिया की उड़ानों पर पूरे अगस्त माह के लिए लगाया प्रतिबंध

Comments
English summary
total number of coronavirus in india rises to 2767274
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X