कोरोना के मामलों में फिर इजाफा, 24 घंटों में मिले 8954 नए केस, 267 मरीजों की मौत

नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस के संक्रमण के मामले एक दिन बाद फिर बढ़ गए। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, यहां पिछले 24 घंटों में 8,954 नए मरीज सामने आए, जबकि इससे एक दिन पहले यह संख्या 6,990 थी। बीते रोज 267 मौतें हुईं, जबकि उससे एक दिन पहले 190 मौतें दर्ज की गई थीं। हालांकि, राहत की बात यह है कि, अब सक्रिय मरीजों की तादाद घटकर 1 लाख से कम रह गई है। ताजा रिपोर्ट में बताया गया है कि, भारत में सक्रिय केसलोएड 99,023 है। वहीं, वैक्सीनेशन बढ़कर 1,24,10,86,850 पहुंच गया है। कल लोगों को 80,98,716 डोज दिए गए। यानी, कुछ आंकड़ों ने बड़ी राहत भी दी है।

COVID19 India: 8954 new patients and 10207 recoveries, Active caseload 99023

Recommended Video

    Omicron Variant: Maharashtra में अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए 7 दिन का क्वारंटीन |वनइंडिया हिंदी

    पिछले 24 घंटों में 10,207 लोग ठीक हुए
    राष्‍ट्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि, कोरोना से जूझ रहे 10,207 लोग पिछले 24 घंटों में ठीक हुए। वहीं, अब देश में सक्रिय मामले 1% से भी कम बचे हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, कोरोनावायरस के संक्रमण से मुक्त हुए लोगों का कुल आंकड़ा 3.40 करोड़ से ज्यादा हो चुका है। अब देश में सक्रिय मामले कुल मामलों के 1% से भी कम हैं, जो वर्तमान में 0.30% है जो पिछले साल मार्च के बाद सबसे कम है। मंत्रालय के अनुसार, देशभर में कोरोना से अब तक 4.68 लाख मौतें हुई हैं। यह आंकड़ा दुनिया के कई देशों से कम है। एक और अच्छी बात यह है कि, देश में ठीक होने की दर 98.34% है जो पिछले साल मार्च के बाद से सबसे अधिक है।

    COVID19 India: 8954 new patients and 10207 recoveries, Active caseload 99023

    मौतों का आंकड़ा 469247 हुआ
    सरकारी आंकड़ों में कोरोनावायरस की वजह से देश में अब तक 469247 मौतें हुई हैं। यह कुल केसों का 1.36% है। देश में कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र राज्य में हुईं..जहां का आंकड़ा 140997 है। इसके अलावा केरल 40132, कर्नाटक 38211, दिल्ली 25098, आंध्र प्रदेश 14442, हरियाणा 10054, पश्चिम बंगाल 19486, उत्तर प्रदेश 22911, तमिलनाडु 36481 वे राज्य हैं, जहां ज्यादा मौतें दर्ज की गईं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+