COVID19: जम्मू के अस्पताल में 61 साल की महिला ने तोड़ा दम, J&K में कोरोना से चौथी मौत

नई दिल्ली। पूरा भारत कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहा है, केंद्र और राज्य सरकारें वैश्विक महामारी को रोकने की हर संभव कोशिश कर रही हैं। इसी बीच ऐसी चर्चा भी है कि 21 दिनों के देशव्यापी लॉकडाउन को और आगे तक बढ़ाया जा सकता है, हालांकि केंद्र सरकार की तरफ से ऐसी कोई पुष्टि नहीं की गई है लेकिन कई राज्य सरकारों का ऐसा ही विचार है। इस पर अंतिम फैसला 11 अप्रैल, 2020 को ही लिया जाएगा, उस दिन पीएम मोदी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से दूसरी बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर कोरोना वायरस को लेकर चर्चा करने वाले हैं।

COVID19: जम्मू के अस्पताल में 61 साल की महिला ने तोड़ा दम

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की डेली अपडेट में सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि भारत में अभी तक 402 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।देश में 5,194 कंफर्म कोरोना पॉजिटिव केस रिपोर्ट हुए हैं। पिछले एक दिन में 773 कोरोना पॉजिटिव केस रिपोर्ट हुए।अब तक कोरोना की वजह से 149 लोगों की मौत हुई है, कल 32 लोगों की मौत हुई थी।

J&K में कोरोना से चौथी मौत

तो वहीं बुधवार को जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज में 61 वर्ष की एक बुजुर्ग महिला की, जो कि कोरोना से पीड़ित थी, मौत हो गई, उन्हें आर्थराइटिस की शिकायत थी और वह लंबे समय से बीमार थीं। डॉक्टर ने बताया कि मरीज के संपर्क में आए लोगों को ट्रेस किया जा रहा है, वो उधमसिंह नगर की रहने वाली थीं, जम्मू-कश्मीर में ये कोरोना से होने वाली ये चौथी मौत है।

महाराष्ट्र में कोरोना के सबसे ज्यादा केस

गौरतलब है कि देश में अब तक कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र से सामने आए हैं, राज्य में मरीजों की संख्या ने 1018 पर पहुंच गई है। वहीं तमिलनाडु 690, दिल्ली 576, तेलंगाना 364, केरल 336, राजस्थान 328, उत्तर प्रदेश 326, आंध्र प्रदेश 305, मध्य प्रदेश 229, कर्नाटक 175, गुजरात 165, हरियाना 147, जम्मु-कश्मीर 116, पश्चिम बंगाल 99, पंजाब 91, ओडिशा 42, बिहार 38, उत्तराखंड 31, असम 27, चंडीगढ 18, हिमाचल प्रदेश 18, लद्दाख 14, छत्तिसगढ 10, अंडमान निकोबार द्वीप समूह 10, गोवा 7, पुड्डुचेरी 5, झारखंड 4, मनीपुर 2 और मिज़ोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश में एक-एक मरीज पाए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+