Covid19: भारत में 2.01 करोड़ पीपीई किट की डिमांड, जानिए कितने किट के दिए गए हैं आदेश
नई दिल्ली। भारत तेजी से फैल रही कोरोनावायरस मामले को देखते हुए Covid19 टेस्टिग किट की मांग में भारी उछाल देखा जा रहा है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में अब तक 35 हजार से अधिक पॉजिटिव केस रिपोर्ट हो चुके हैं जबकि वायरस संक्रमित 1000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।


1.42 करोड़ पीपीई किट भारत के घरेलू बाजार में खरीदे जा रहे हैं
एक अनुमान के मुताबिक वर्तमान में भारत में करीब 2.01 करोड़ पीपीई किट की मांग हैं। भारत में बढ़ती मांगों के मद्देनजर करीब 2.22 करोड़ किट मंगवाने के आदेश दिए हैं, जिसमें से 1.42 करोड़ किट घरेलू बाजार में खरीदे जा रहे हैं। चूंकि टेस्टिंग को संक्रमण की चेन को तोड़ने की प्रमुख हथियार माना जा रहा है।

देश में कुल 75,000 वेंटिलेटर की मांग है,अभी 19398 वेंटिलेटर उपलब्ध
सशक्त समूह 3 के चेयरमैन पीडी बघेला ने बताया कि देश में प्रतिदिन 1.87 लाख किट का उत्पादन किया जा रहा है और देश में कुल 75,000 वेंटिलेटर की कुल मांग है जबकि देश में अभी 19398 वेंटिलेटर उपलब्ध हैं और 60,884 वेंटिलेटर का ऑर्डर दिया गया है।

केंद्र सरकार द्वारा गोवा को ग्रीन जोन घोषित किया गया
केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस मामले में कमी को देखते हुए गोवा के दोनों जिलों को 'ग्रीन जोन' घोषित किया है। सीएम प्रमोद सावंत ने कहा, हमें इस वायरस के खिलाफ एक संशोधित जीवनशैली अपनाकर अपनी लड़ाई जारी रखनी चाहिए, जो सुरक्षित स्वास्थ्य मानदंडों जैसे कि स्वच्छता, चेहरे को ढंकना, सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन अवधि के दौरान घर पर रहना शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications