कोरोना की दो वैक्सीन को मिक्स करना बहुत गलत- सीरम इंस्टीट्यूट के एमडी

नई दिल्ली, 13 अगस्त। दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीन निर्माता सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर सायरस पूनावाला कोरोना वैक्सीन के डोज की मिक्सिंग को लेकर बड़ा बयान दिया है। सायरस पूनावाला ने वैक्सीन की डोज के मिश्रण को बहुत ही गलत कहा है और इसके एक दूसरे पर आरोप लगाने का सिलसिला शुरू होगा। पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ने कोरोना वायरस के खिलाफ कोविशील्ड वैक्सीन बनाई है जिससे भारत में अब तक सबसे ज्यादा टीकाकरण हुआ है।

दो टीकों की मिक्सिंग गलत

दो टीकों की मिक्सिंग गलत

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के चेयरपर्सन साइरस पूनावाला ने कहा कि दो कोविड -19 टीकों की खुराक को मिलाना "बहुत गलत" है और टीकाकरण में इसकी मंजूरी से विभिन्न वैक्सीन निर्माताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का खेल चालू होगा।

पूनावाला का बयान ऐसे समय में आया है जब कुछ दिन पहले ही ड्रग कंट्रोल जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने देश में कोवैक्सीन और कोविशील्ड की वैक्सीन के मिश्रण पर एक अध्ययन करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। यह अध्ययन क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज वेल्लोर द्वारा किया जाएगा जिसमें 300 लोग शामिल होंगे।

मिक्सिंग से लगेगा आरोप-प्रत्यारोप

मिक्सिंग से लगेगा आरोप-प्रत्यारोप

तिलक महाराष्ट्र विद्यापीठ में बोलते हुए सायरस पूनावाला ने कहा मिक्स डोज की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर कुछ भी गलत होता है तो दोनों वैक्सीन निर्माता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगेंगे।

पूनावाला ने कहा "अगर कुछ भी गलत होता है तो सीरम कहेगा कि दूसरी वैक्सीन ठीक नहीं है और वे (दूसरी कंपनी) हम पर आरोप लगाएंगे कि हमारी वैक्सीन के साथ समस्या हैं। मुझे लगता है कि वैक्सीन को मिक्स करना बहुत गलत है और आप ये लिख सकते हैं कि इसे मैने कहा है।"

सरकार की तारीफ

सरकार की तारीफ

इसी कार्यक्रम में सरकार की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि हम कोविड वैक्सीन को जल्दी लांच कर सके इसके लिए पहले से अनुदान मिलना, अनुमति, उद्योगों को प्रोत्साहन और काफी कम लाइसेंसिंग राज प्रमुख कारण था। हमारे पास एक ड्रग कंट्रोलर है जो कार्यालय बंद होने के बाद भी जवाब देता है।

वहीं नोवावैक्स की वैक्सीन पर उन्होंने कहा "जब तक हमें नोवावैक्स को लॉन्च करने का लाइसेंस नहीं मिलता, हम इसे लॉन्च नहीं कर सकते। मूल अमेरिकी कंपनी के अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) के साथ कुछ मुद्दे हैं, जिन्हें अक्टूबर के अंत तक दूर होना है। एक बार उन्हें लाइसेंस मिल जाएगा तो हमें लाइसेंस मिल जाएगा। मूल कंपनी से पहले लाइसेंस प्राप्त करने के प्रयास हैं लेकिन यह एक कठिन काम है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+