फिर डराने लगा कोरोना: देश में 1 दिन में 3157 नए मरीज मिले, 19500 एक्टिव केस, 3 लाख टेस्ट
नई दिल्ली। कोरोना महामारी की चौथी लहर की आशंका के बीच देश में संक्रमण के मामले फिर बढ़ने लगे हैं। पिछले 24 घंटों में 3157 नए कोरोना मरीज मिले हैं, इसके साथ ही सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 19500 हो गया है। वहीं, कुल केस 4,30,82,345 तक पहुंच गए हैं।
Recommended Video

भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि, बीते रोज लगभग 3 लाख कोविड टेस्ट किए गए। जिसमें कोविड पॉजिटिव रेट में वृद्धि देखी गई है। वहीं, अब तक देशभर में 83,82,08,698 कोरोना टेस्ट हो चुके हैं। इसके अलावा मौतों का आंकड़ा देखें तो 5,23,869 मौतें दर्शाई गई हैं।

कोरोना वैक्सीनेशन की बात करें तो देशभर में लोगों को अब तक 1,89,23,98,347 डोज दिए जा चुके हैं। कल ही के दिन 4,02,170 डोज दिए गए। इसके अलावा बूस्टर डोज भी देने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

दुनियाभर में फिर बढ़ रहा खतरा
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले भारत के साथ कई देशों के लिए चिंता का सबब बने हुए हैं। जहां चीन में कई शहरों में लॉकडान लगा दिया गया। वहीं, जर्मनी में 1 दिन में दुनियाभर में सबसे ज्यादा 1.24 नए केस सामने आए। उससे पहले जर्मनी में 25 अप्रैल को 86,980 नए केस सामने आए थे। इसी तरह कई एशियाई देशों में संक्रमण में तेजी आई है।












Click it and Unblock the Notifications