COVID: देश में 24 घंटे में मिले 2927 नए मरीज, 2252 हुए ठीक, सक्रिय मामले 16 हजार के पार
नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस का संक्रमण कुछ महानगरों में फिर फैलने लगा है। यहां दिल्ली और गुरुग्राम समेत कई शहर ऐसे हैं जहां नए मिल रहे मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट में बताया गया है कि, बीते रोज देशभर में 2,927 नए कोरोना मरीज मिले। जिनमें से बड़ी मात्रा अकेले दिल्ली से है।
Recommended Video

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज बताया गया कि, देशभर में अब कोरोना के 16,279 सक्रिय मरीज हैं। वहीं, डेली कोविड पॉजिटिवटी रेट 0.58% हो गया है। वहीं, रिकवरी की बात की जाए तो कल के दिन देशभर में 2,252 लोग कोरोना से मुक्त हुए। नए मरीजों की तुलना में यह संख्या कुछ कम रही।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली बीते 24 घंटे में काेरोना के 1,204 मामले सामने आए। 1 मरीज की मौत हुई और 863 ठीक हुए। अब यहां कोरोना की जांच के साथ मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना की जांच के लिए सोमवार को दिल्ली में 25,963 टेस्ट हुए थे, जिसमें 4.64 फीसदी मरीज संक्रमित पाए गए। अब तक दिल्ली में 18,77,091 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें से 18,46,414 मरीज ठीक हो गए। वहीं 26,169 मरीजों ने दम तोड़ दिया।

बहरहाल, दिल्ली में कोरोना की मृत्युदर 1.39 पर्सेंट है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मरीज बढ़कर 4,508 हो गए हैं। जिनमें से होम आइसोलेशन में 3190 और अस्पतालों में 114 मरीज भर्ती हैं।












Click it and Unblock the Notifications