COVID India: 24 घंटों में 1,829 नए मरीज मिले, 15647 हुए स​क्रिय मामले, 33 लोगों ने दम तोड़ा

नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के संक्रमण के 1,829 नए मामले सामने आए। इसके अलावा कल 2,549 लोग ठीक हुए और 33 लोगों ने जान गंवा दी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि, अब कुल सक्रिय मामले 15,647 हैं। वहीं, कोरोना की दैनिक सकारात्मकता दर 0.42% है।

COVID India: 1829 new patients and 2549 recoveries in last 24 hours, 15647 Active Now

Recommended Video

    Coronavirus Updates India: बीते 24 घंटे कोरोना केस 16.5% बढ़े, 33 की मौत | वनइंडिया हिंदी

    इससे एक दिन पहले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना के 1,221 नए मामले सामने आए थे, जबकि एक मरीज की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बताया गया कि फिलहाल भारत में कोविड रिकवरी रेट 98.74% है। इसके अलावा अगर कोरोना टीकाकरण की बात करें तो 24 घंटे में यहां लोगों केा कोरोना वैक्सीन की 3,10,218 डोज लगाई गईं। पिछले 24 घंटे में 2,549 लोग कोरोना से रिकवर हुए हैं, जिसके बाद कोरोना से जंग जीतने वाले लोगों की संख्या 42587259 हो गई है। वहीं मरने वालों की संख्या 5 लाख 24 हजार 293 हो गई है।

    COVID India: 1829 new patients and 2549 recoveries in last 24 hours, 15647 Active Now

    दिल्ली में चिंताजनक स्थिति
    बीते महीनेभर में देश के हालत चिंताजनक नहीं रहे। मगर यहां राजधानी दिल्ली में कोरोना का कहर कम नहीं हो रहा है। यहां सबसे अधिक मामले सामने आ रहे हैं। बीते सोमवार को यहां 377 नए मामले सामने आए। इसके अलावा यहां 3,228 लोग उपचाराधीन थे। अच्छी बात यह रही कि, बीते दिन यहां सिर्फ एक मरीज की मौत हुई। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों की माने तो दिल्ली में कोरोना संक्रमण की पॉजिटिविटी रेट 3.37% हो गई है और कंटोनमेंट जोन की संख्या 1,486 है। इसके अलावा महाराष्ट्र में कोरोना के 129 नए केस सामने आए। उत्तर प्रदेश में 138 नए मरीज मिले। हरियाणा में 218 नए मरीज मिले।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+