भारत में फिर बढ़ने लगे कोरोना मरीज, 24 घंटे में 12249 नए मिले, सक्रिय मामले 81,687 हो गए
नई दिल्ली। भारत में कोरोना महामारी फिर जोर पकड़ने लगी है। बीते 24 घंटे में यहां संक्रमण के 12249 नए मामले सामने आए हैं। वहींं, कुल सक्रिय मामले बढ़कर 81,687 हो गए हैं। कल के दिन 13 कोरोना मरीजों ने दम तोड़ा। इसके अलावा 9,862 रिकवर हुए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि, महामारी से बचाव के लिए लोगों को कल वैक्सीन के 12,28,291 डोज दिए गए।
Recommended Video

देश में अब तक लोगों को वैक्सीन के कुल 1,96,45,99,906 डोज दिए जा चुके हैं। वहीं, कोरोना की चपेट में आए 42725055 लोग ठीक हो चुके हैं। रिवकरी रेट बढ़कर 98.60% हो चुकी है। हालांकि, चिंता का विषय नए मरीजों का बढ़ना है। सरकार अब तक सभी पाबंदियां हटा चुकी है और सभी ट्रेनों का संचालन भी शुरू किया जा रहा है। ऐसे में कोरोना का संक्रमण फैलना बहुत चिंता का विषय हो सकता है। हालांकि, कुल औसत देखें तो भारत में कोरोना महामारी का प्रकोप अन्य बड़े देशों से कम ही है। देखिए और जरूरी आंकड़े:













Click it and Unblock the Notifications