कोरोना केस बढ़ने पर बेंगलुरू में सख्ती, यात्रियों के लिए RT-PCR, बच्चों को मास्क पहनना जरूरी
कोरोना केस बढ़ने पर बेंगलुरू में सख्ती, यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर जरूरी, तीन साल से ज्यादा के बच्चों को पहनना होगा मास्क
बेंगलुरू, 14 अगस्त: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में बीते कुछ दिनों में कोरोना के नए मामले में आई तेजी ने चिंता बढ़ी दी है। खासतौर से बच्चों में संक्रमण ज्यादा फैल रहा है, इसको देखते हुए शहर में कई नई पाबंदियां लागू की गई हैं। अब बाहर से आने वाले लोगों को लिए कोरोना की निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट जरूरी कर दी गई है। वहीं 3 तीन से ज्यादा के सभी बच्चों को घर के बाहर मास्क लगाना होगा।
Recommended Video

बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) ने कोरोना को लेकर नई गाईडलाइन जारी की है। इसमें बताया गया है कि बेंगलुरु में 1 से 11 अगस्त के बीच 500 से ज्यादा बच्चों और किशोरों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। शहर कीआवासीय सोसायटी और अपार्टमेंट के लिए इन नए दिशानिर्देश में कहा गया है कि 3 साल से अधिक उम्र के बच्चे जब भी घर के बाहर खुले क्षेत्रों में हों या हाउसिंग सोसाइटी के पार्कों में खेलने जाएं तो उनको मास्क जरूर पहनाएं। बीबीएमपी ने कहा है कि शहर के 50 फीसदी कंटेनमेंट जोन अपार्टमेंट कॉम्पलेक्स में हैं, ऐसे में अपार्टमेंट की स्थिति पर विशेषतौर पर नजर रखी जा रही है।
गाइडलाइन में कहा गया है कि रेल से केरल से आने वाले यात्रियों के पास कर्नाटक में प्रवेश करने के लिए निगेटिव आरटी-पीसीआर अनिवार्य है। वहीं रेजीडेंट वेल्फेयर एसोसिएशनंस से कहा गया है कि वो किसी अन्य राज्य से आने वाले अपार्टमेंट के लोगों की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट जरूर देखें।
बेंगलुरू में अगस्त के महीने में बच्चों में बढ़ा है संक्रमण
बीबीएमपी कोविड वॉर रूम की ओर से शून्य से 9 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 88 बच्चों और 10 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 305 बच्चों ने कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव आया हैं। 499 नए मामलों में, 263 इसी हफ्ते सामने आए हैं। इनमें से 88 बच्चे 9 साल से कम उम्र के हैं जबकि 175 10 से 19 साल के बीच के हैं। बीबीएमपी के विशेष आयुक्त (स्वास्थ्य) रणदीप डी ने कहा कि मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन मामले खतरनाक स्तर पर नहीं गए हैं।
देश में कोरोना की स्थिति
देश में कोरोना संक्रमण के करीब 40 हजार नए मामले बीते कुछ दिन से हर रोज आ रहे हैं। शनिवार को केंद्र सरकार ने बताया है कि देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 38 हजार 667 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 478 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। देश में कोरोना के कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर अब 32,155,827 हो गया है। देश में कोरोना से अब तक कुल 4.30 लाख मौतें हो चुकी हैं। वहीं अब एक्टिव मरीजों की संख्या 3.81 लाख है।












Click it and Unblock the Notifications