सरकार ने Covid-19 Vaccine को लेकर किया बड़ा ऐलान, 16 जनवरी से शुरू होगा टीकाकरण अभियान

नई दिल्ली। देश में कोविड-19 वैक्सीन (Covid-19 Vaccine) कोविशील्ड और कोवैक्सीन (Covishield and covaxin) को इमरजेंसी अप्रूवल मिलने के बाद अब भारत सरकार ने टीकाकरण अभियान (Vaccination drive) को लेकर बड़ा ऐलान किया है। केंद्र सरकार ने शनिवार को घोषणा की है कि 16 जनवरी, 2021 से वैक्सीन का टीकारण अभियान शुरू हो जाएगा। पहले चरण में वैक्सीन की डोज स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों को दी जाएगी। ऐसे करीब 3 करोड़ कर्मचारियों का अनुमान लगाया गया है जिन्हें वैक्सीन की डोज दी जाएगी। इसके बाद 50 साल से ऊपर के लोगों और 50 से कम उम्र की ऐसी आबादी को टीका दिया जाएगा जो किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। देशभर में ऐसे 27 करोड़ लोगों के होने का अनुमान है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: देश में 16 January से शुरू होगा Corona Vaccination | वनइंडिया हिंदी
    Covid-19 Vaccination drive to kick off on 16th January 2021 said Govt of India

    बता दें कि देशभर में टीकाकरण अभियान को लेकर ये बड़ा ऐलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया। आज पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना वैक्सीन को लेकर राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में पीएम मोदी ने टीकाकरण की तैयारियों की समीक्षा की। बता दें कि इस मीटिंग में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के कैबिनेट सेक्रटरी, हेल्थ सेक्रटरी, प्रिंसिपल सेक्रटरी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

    उच्च स्तरीय बैठक के बाद पीएम मोदी ने कहा, '16 जनवरी, 2020 को भारत कोरोना वायरस से लड़ने में एक महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रहा है, इस दिन से भारत में देशव्यापी वैक्सीनेशन अभियान शुरू होगा। हमारे बहादुर डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों, सफाई कर्मचारियों सहित फ्रंट लाइन वर्कर को वैक्सीनेशन में प्राथमिकता दी जाएगी।'

    कोरोना वैक्सीन पर PM मोदी CMs से करेंगे चर्चा
    आपको बता दें कि भारत में कोविशील्ड और कोवैक्सीन नामक दो वैक्सीन को आपातकाल स्थिति में इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी गई है। इस बीच टीकाकरण को लेकर भी तैयारियां जोरो-शोरों पर है। इसी क्रम में 11 जनवरी, 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। ये बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग क जरिए होगी, जिसमें राज्यों में कोरोना संक्रमण के हालात और कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण को लेकर चर्चा की जाएगी।

    यह भी पढ़ें: गुजरात में हुआ 1 करोड़ लोगों का कोरोना टेस्ट, संक्रमितों का आंकड़ा ढाई लाख पार, जानिए जिलों का हाल

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+