COVID 19 updates: देश में 24 घंटे में कोरोना के 13052 नए केस, 127 लोगों की मौत

COVID 19 updates: कोरोना से जंग लड़ रहे भारत के लिए राहत की खबर है कि अब संक्रमण के मामलों में कमी आ रही है। भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि बीते चौबीस घंटे में भारत में COVID19 के 13,052 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,07,46,183 हुई। 127 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,54,274 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,68,784 है और कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 1,04,23,125 है और अभी तक देश में कुल 37,44,334 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है।

देश में 24 घंटे में कोरोना के 13052 नए केस, 127 लोगों की मौत

Recommended Video

    Coronavirus India Update : 24 घंटे में Covid-19 के 13,052 नए मामले, 127 की मौत | वनइंडिया हिंदी

    भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 19,65,88,372 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 7,50,964 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं। आपको बता दें कि कल देशभर में कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जारी टीकाकरण अभियान के मद्देनजर शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव ने स्वास्थ्य सचिवों और राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के एनएचएम एमडी के साथ एक समीक्षा बैठक की।

    CoWIN ऐप में तकनीकी खामियों को दूर किया गया

    वीडियो कॉन्फ्रेंस पर हुई इस बैठक में स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव ने टीकाकरण में तेजी लाने को कहा है। राज्यों को ये भी बताया गया कि CoWIN ऐप में तकनीकी खामियों को दूर कर लिया गया है, इसलिए अब वह वैक्सीनेशन का डेटा ऐप पर अपलोड कर सकते हैं।

    केरल और महाराष्ट्र में सक्रिय मामले ज्यादा हैं

    हेल्थ मिनिस्टरी के सचिव राजेश भूषण ने कहा कि इस वक्त केरल और महाराष्ट्र में सक्रिय मामले ज्यादा हैं लेकिन हालात काबू में हैं। भारत में टीकाकरण अभियान शुरू होने के 13 दिनों के अंदर ही 35%से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन दी गई है। जिसमें लक्षद्वीप-83%, उड़ीसा-50%, हरियाणा-50%, अंडमान-निकोबार-48%, राजस्थान-46%, त्रिपुरा-45%, मिजोरम-40%, तेलंगाना-40%, आंध्र प्रदेश-38, कर्नाटक-35% ,म.प्र.-35% स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन दी गई है। विभाग के मुताबिक 16 जनवरी को 3,374 वैक्सीनेशन सेशन किए गए थे और आज 9,000 केंद्रों पर वैक्सीन देने की प्रकिया चल रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+