देश में 24 घंटे में कोरोना के 14,849 नए केस, 155 लोगों की मौत

COVID 19 updates: देश में कोरोना की रफ्तार धीमी जरूर पड़ी है लेकिन इसका प्रकोप कम नहीं हुआ है, रविवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 14,849 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,06,54,533 हुई। 155 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,53,339 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,84,408 है और कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 1,03,16,786 है और देश में अब तक 15,82,201 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है।

देश में 24 घंटे में कोरोना के 14,849 नए केस सामने आए

Recommended Video

    Coronavirus India Update : 24 घंटे में Covid 19 के 14,849 नए केस, 155 मौतें | वनइंडिया हिंदी

    भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक भारत में 23 जनवरी तक कोरोना वायरस के लिए कुल 19,17,66,871 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 7,81,752 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं। आपको बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव मनोहर अगनानी ने कहा कि देश में अबतक कुल 15,37,190 लोगों को कोरोना वायरस वैक्सीन लगी है। ये डोज 27,776 सत्रों में लगाए गए हैं। वहीं देश में 23 जनवरी को 1,46,598 लोगों को वैक्सीन लगी है।

    किसी भी मौत का वैक्सीनेशन से संबंध नहीं

    स्वास्थ्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव मनोहर अगनानी ने कहा कोरोना वैक्सीन के साइड इफेक्ट के तौर पर आंध्र प्रदेश के गुंटूर में पिछले 24 घंटों में अस्पताल में भर्ती होने का एक नया मामला सामने आया है। मंत्रालय ने बताया कि इस व्यक्ति को 20 जनवरी को वैक्सीन की डोज मिली थी। इसके साथ ही वैक्सीन लगने के बाद अब तक के कुल 11 लोग अस्पताल में भर्ती हुए हैं जो कि टीकाकरण के कुल आंकड़ों का 0.0007 प्रतिशत है।देश में अबतक हुई किसी भी मौत का वैक्सीनेशन से संबंध नहीं पाया गया है।

    उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कमी

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने ये भी कहा कि देश के कुल मामलों में से 73 प्रतिशत मामले केरल, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल से हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि कोरोना वायरस से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़ने और संक्रमण के नए मामलों में गिरावट आने से उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कमी आई है। एक दिन में कुल उपचाराधीन मामलों में 4,893 मामलों की गिरावट दर्ज की गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+