Covid 19 Updates: बीते 24 घंटे में देश में सामने आए कोरोना के 25,404 नए मामले, 339 मरीजों की मौत
नई दिल्ली, 14 सितंबर। देश में कोरोना के केस में पहले से कमी आई है लेकिन अभी भी सबको सतर्क रहने की जरूरत है। मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 25,404 नए केस सामने आए हैं और 339 लोगों की मौत भी हुई है, जबकि 37,127 लोग अस्पताल से ठीक होकर घर भी लौटे हैं। देश में इस वक्त कोरोना के कुल मामले 3,32,89,579 हो गए हैं तो वहीं इंडिया में सक्रिय मामले 3,62,207 हो गए हैं। जबकि कुल मौतों का आंकड़ा 4,43,213 हो गया है और टोटल रिकवरी 3,24,84,159 लोगों की हो चुकी है जबकि देश में अब तक 75,22,38,324 लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है। बीते 24 घंटों में 78,66,950 लोगों को कोरोना का टीका लगा है।
Recommended Video

ये तो पूरे देश का आंकड़ा है तो वहीं बीते 24 घंटे में हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के 202 नए मामले आए और 3 लोगों की कोरोना से मौत हुई। तो वहीं असम में 24 घंटे में कोरोना वायरस के 564 नए केस सामने आए हैं और 7 लोगों की मौत हुई है। जबकि प्रशासन की चिंता का कारण बने हुए केरल में पिछले 24 घंटों में 15,058 नए COVID19 मामले आए हैं, जबकि 28,439 ठीक हुए है और 99 मौतें कोरोना से हुई हैं।
तीसरी लहर की वार्निंग के तहत भारत सरकार की पूरी कोशिश है कि तीसरी लहर आने से पहले ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोरोना का टीका लग जाए। सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 75 करोड़ टीकाकरण हो चुका है। सरकार का पूरा प्रयास है कि तीसरी लहर आने से पहले साठ वर्ष के ऊपर के लगभग सभी लोगों को टीका लग जाए। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान की रिपोर्ट कहती है कि अक्टूबर में कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है इसलिए सबको काफी अलर्ट रहने की आवश्यकता है।

नीति आयोग के सदस्य और कोविड-19 टास्क फोर्स के प्रमुख डॉ वीके पॉल ने दावा किया है कि भारत पूरी वयस्क आबादी का टीकाकरण इस साल के आखिर तक कर लेगा। लेकिन लोगों को मास्क का प्रयोग काफी दिनों तक करना पड़ेगा इससे छुटकारा नहीं मिलने वाला है। कोरोना का टीका लगने के बाद भी हर व्यक्ति को कोविड प्रोटोकॉला का पालन करना जरूरी है। फिलहाल किसी भी तरह की लापरवाही इंसान के लिए बड़ी गलती साबित हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications