COVID 19 updates: देश में 24 घंटे में कोरोना के 13193 नए केस, 97 लोगों की मौत

COVID 19 updates: कोरोना से जंग लड़ रहे भारत के लिए थोड़ा परेशान होने की खबर है क्योंकि कोरोना के केस में एकाएक इजाफा हुआ है। भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 13,193 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,09,63,394 हुई और 97 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,56,111 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,39,542 है और कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 1,06,67,741 है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update : पिछले 24 घंटे में 13,193 नए COVID-19 केस, 97 की मौत | वनइंडिया हिंदी
    देश में 24 घंटे में कोरोना के 13193 नए केस, 97 लोगों की मौत

    देश में कुल 1,01,88,007 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है। । 16 जनवरी से शुरू हुए इस अभियान के लिए भारत में टीकाकरण 9.06 मिलियन खुराक को पार कर गया है। संयुक्त राज्य अमेरिका (55.2 मिलियन खुराक) और यूके (16.12 मिलियन खुराक) के बाद भारत का तीसरा स्थान है।

    महाराष्ट्र में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले

    आपको बता दें कि एक बार फिर से कोरोना के केस में बढ़ोतरी देखी गई है। अचानक से महाराष्ट्र के केसों में इजाफा हुआ है, जिसके बाद सरकार ने लोगों को चेतावनी दी है कि वो कोरोना गाइडलाइन को फॉलो करें अन्यथा, राज्य में एक बार फिर से लॉकडाउन लग सकता है। मालूम हो कि ढाई महीने के बाद महाराष्ट्र में गुरुवार को पांच हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद कई शहरों में सख्तियां बढ़ाई गई हैं। दो जिलों अमरावती और यवतमाल में सबसे ज्यादा पाबंदियां की गई हैं। वहीं मुंबई में भी बीएमसी ने नई कोरोना गाइडलाइन जारी की है। मालूम हो कि महाराष्ट्र सरकार में स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे कोरोना संक्रमित हो गए हैं।

    अमरावती में लगेगा लॉकडाउन

    अमरावती में इस सप्ताहंत लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। अमरावती में शनिवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक लॉकडाउन रहेगा। जिला प्रशासन ने कहा है कि कोरोना के मामलों को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। वहीं यवतमाल में भी सख्ती की गई है। स्कूल-कॉलेज 28 फरवरी तक के लिए बंद कर दिए हैं। शादियों में 50 से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकेंगे। वहीं सड़कों पर पांच से ज्यादा लोगों को जमा होने की इजाजत नहीं होगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+