COVID 19 updates: देश में 24 घंटे में कोरोना के 12881 नए केस, 101 लोगों की मौत
COVID 19 updates:कोरोना से जंग लड़ रहे भारत के लिए राहत की खबर है कि अब संक्रमण के मामलों में कमी आ रही है। भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि बीते चौबीस घंटे में भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 12,881 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,09,50,201 हुई। 101 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,56,014 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,37,342 है और कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 1,06,56,845 है।
Recommended Video

देश में कुल 94,22,228 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है। 16 जनवरी से शुरू हुए इस अभियान के लिए भारत में टीकाकरण 9.06 मिलियन खुराक को पार कर गया है। संयुक्त राज्य अमेरिका (55.2 मिलियन खुराक) और यूके (16.12 मिलियन खुराक) के बाद भारत का तीसरा स्थान है। जबकि भारत टीकारण अभियान शुरू हुए अभी महज 31 दिन हुए हैं। 31 दिनों की तुलना में अमेरिका और यूके में 60 दिनों से अधिक समय में टीकाकरण को पूरा किया है। ये जानकारी मंगलवार को जारी की गई।
केरल और महाराष्ट्र में सक्रिय मामले ज्यादा
हेल्थ मिनिस्टरी के सचिव राजेश भूषण ने कहा कि इस वक्त केरल और महाराष्ट्र में सक्रिय मामले ज्यादा हैं लेकिन हालात काबू में हैं। भारत में टीकाकरण अभियान शुरू होने के अंदर ही 35% से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन दी गई है। जिसमें लक्षद्वीप-83%, उड़ीसा-50%, हरियाणा-50%, अंडमान-निकोबार-48%, राजस्थान-46%, त्रिपुरा-45%, मिजोरम-40%, तेलंगाना-40%, आंध्र प्रदेश-38, कर्नाटक-35% ,म.प्र.-35% स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन दी गई है। विभाग के मुताबिक 16 जनवरी को 3,374 वैक्सीनेशन सेशन किए गए थे और आज 9,000 केंद्रों पर वैक्सीन देने की प्रकिया चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications