दिल्ली में कोरोना से बिगड़े हालात, अमित शाह ने बुलाई आपात बैठक, CM केजरीवाल भी होंगे शामिल
नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को राजधानी में COVID-19 स्थिति का जायजा लेने के लिए नॉर्थ ब्लॉक में एक बैठक बुलाई है। इस बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल और सीएम अरविंद केजरीवाल मौजूद रहेंगे। आपको बता दें कि शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कोरोना वायरस से जुड़े आंकड़े जारी करते हुए बताया कि पिछले 24 घंटों के भीतर देश में संक्रमण के 44684 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान 520 लोगों की मौत हुई है।
Recommended Video

इन नए मामलों के साथ , देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 88 लाख के पार पहुंच गया है, स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) की ओर से रविवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोविड-19 संक्रमण (COVID-19) के 41 हजार 100 नए केस सामने आए हैं, जबकि 447 लोगों की मौत हुई है, नए केस सामने आने के बाद देश में अबतक कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 88,14,579 हो गई है। देश में अब तक 82,05,728 लोग रिकवर हो चुके हैं, जबकि देश में इस समय 4 लाख 79 हजार 216 एक्टिव केस हैं और मृतकों की संख्या बढ़कर अब 1 लाख 29 हजार 635 हो गई है।
'दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर'
आपको बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से कोरोना वायरस कहर मचा रहा है। पिछले कुछ दिनों में यहां संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है और सीएम केजरीवाल ने इसे कोविड-19 की तीसरी लहर बताया है। दिल्ली में हाल ही में सीरो सर्वे के नतीजे भी जारी किए गए, जिसमें बताया गया कि राजधानी का हर चौथा शख्स कोरोना वायरस से संक्रमित है। हालांकि दिल्ली सरकार का कहना है कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए सरकार सभी जरूरी प्रयास कर रही है।
' 7 से 10 दिनों में दिल्ली में हालात सुधर जाने चाहिए'
केजरीवाल कोरोना वायरस के हालात को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बयान जारी करते हुए कहा, 'दिल्ली में कोरोना वायरस के केस बढ़ने का एक बड़ा कारण वायु प्रदूषण भी है, लेकिन सरकार संक्रमण रोकने और हालात काबू में करने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रही है। मेरा मानना है कि अगले 7 से 10 दिनों में दिल्ली में काफी हद तक हालात सुधर जाने चाहिए।'












Click it and Unblock the Notifications