कोरोना वायरस से लड़ाई के लिए रेलवे-एयरपोर्ट अथॉरिटी ने दिए 171 करोड़

नई दिल्ली। पूरी दुनिया में फैले कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए भारत लगातार अपनी कोशिशों में जुटा हुआ है। कोरोना वायरस के चलते बड़ी संख्या में लोगों में संक्रमण फैल रहा है। भारत में भी लगातार संक्रमण के मामलों में इजाफा हो रहा है और यह संख्या 1000 के पास पहुंचने वाली है। पूरे देश में लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। लेकिन देश के अलग-अलग हिस्सों में लोग फंस गए हैं और अपने घर जाने की कोशिश कर रहे हैं। देश की राजधानी दिल्ली में तमाम प्रदेशों के लोग अपने घर जाने के लिए इकट्ठे हो रहे हैं और सरकार इन लोगों से अपील कर रही है कि ये लोग जहां हैं वहीं रहें। इस बीच संकट की इस घड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से अपील की है कि वह प्रधानमंत्री राहत कोष में दान करें। प्रधानमंत्री की अपील के बाद देशभर से लोग इस राहतकोष में दान कर रहे हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India: PM Cares Fund में Piyush Goyal, Railway Employees और AAI देगा दान| वनइंडिया हिंदी
    रेलवे कर्मचारी देंगे 151 करोड़

    रेलवे कर्मचारी देंगे 151 करोड़

    भारतीय रेलवे और विमान उड्डयन सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारियों ने अपनी सैलरी का एक हिस्सा इस राहत कोष में दान करने की घोषणा की है। रेलवे के 13 लाख कर्मचारी कोरोना के खतरे को देखते हुए पीएम केयर्स फंड में जमा करेंगे अपनी एक दिन की सैलरी। ये तमाम कर्मचारी कुल 151 करोड़ रुपये का सहयोग पीएम केयर्स फंड में करेंगे। इसके अलावा एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सभी कर्मचारियों ने 20 करोड़ रुपए का आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की है।

    एयरपोर्ट अथॉरिटी देगा 20 करोड़

    एयरपोर्ट अथॉरिटी देगा 20 करोड़

    एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है, जिसमे कहा गया है कि हमारे कर्मचारियों ने 20 करोड़ रुपए की सहयोग राशि को इकट्ठा किया है, जिसे प्रधानमंत्री केयर्स फंड में दान दिया जाएगा, जिससे कि कोविड-19 की महामारी से लड़ा जा सके। इससे पहले समाज के हर वर्ग के लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद हाथ आगे बढ़ाया था।

    लोग दे रहे हैं सहयोग

    लोग दे रहे हैं सहयोग

    फिल्म जगत की तमाम हस्तियों ने दिल खोलकर पीएम केयर्स फंड में योगदान दिया है। फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने 25 करोड़ रुपए की धनराशि दान दी है। जबकि जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्ला ने 1.5 करोड़ रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान किया है। ऐसे में अगर आप भी संकट की इस घड़ी में सहयोग करना चाहते हैं तो इन माध्यमों से कर सकते हैं डोनेशन।

    इन माध्यमों से कर सकते हैं डोनेशन

    इन माध्यमों से कर सकते हैं डोनेशन

    खाते का नाम- PM CARES
    अकाउंट नंबर- 2121PM20202
    आईएफएससी कोड- SBIN0000691
    SWIFT CODE- SBININBB104
    बैंक का नाम और ब्रांच- STATE BANK OF INDIA नई दिल्ली मुख्य ब्रांच
    UPI ID- pmcares@sbi
    इसके साथ ही pmindia.gov.in पर भी डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या फिर RTGS के जरिए आप अपने स्तर पर दान कर सकते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+