कोरोना के कहर से परेशान दिल्ली, कई अस्पतालों में ICU कोविड बेड्स की कमी

नई दिल्ली , 21 अप्रैल। देश में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है, क्या आम और क्या खास सभी इसके चपेट में हैं। महामारी के बढ़ते प्रकोप के कारण अस्पतालों में ICU बेड्स की कमी हो गई है। दिल्ली सरकार की वेबसाइट के मुताबिक राजधानी के कई अस्पतालों में आईसीयू कोविड बेड्स की किल्लत हो गई है। बुधवार दिन के 12 बजे के स्टेटस के हिसाब से नई दिल्ली में कुल कोविड बेड्स की संख्या 19814 है। जिसमें से आईसीयू बेड्स की संख्या 4640 हैं, जिनमें केवल 27 आईसीयू कोविड बेड्स खाली हैं।

दिल्ली के कई अस्पतालों में ICU कोविड बेड्स की कमी

Recommended Video

      Coronavirus India Update: Corona पर देश के तीन बड़े Doctors के बीच क्या हुई बात | वनइंडिया हिंदी

      तो वहीं दिल्ली के कई अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलेंडर्स की कमी हो गई है। सेंट स्टीफेंस में तो सिर्फ दो घंटों की ही ऑक्सीजन बची है तो वहीं सर गंगाराम अस्पताल से भी सूचना है कि वहां सिर्फ पांच घंटे की ऑक्सीजन बची है।

      कोरोना संकट के कारण स्वास्थ्य व्यवस्था तनाव में

      मालूम हो कि दिल्ली में इस वक्त लॉकडाउन लगा है तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली के सीएम केजरीवाल खुद ही कह चुके हैं कि कोरोना संकट के कारण स्वास्थ्य व्यवस्था तनाव में हैं। सरकार की कोशिश है कि वो मरीजों की हर तरह से मदद करे। इसके साथ ही सरकार अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति को दुरुस्त करने पर फोकस कर रही है। सरकार ने कहा है कि केंद्र सरकार भी लगातार मदद कर रही है। सीएम केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली के अस्पतालों में आगामी पांच दिनों के भीतर 2700 नए बेड्स बढ़ा दिए जाएंगे।

      RT-PCR और एंटीजन टेस्ट की भी मांग बढ़ी

      बता दें कि देश में रोजाना अब 3 लाख के करीब मामले सामने आ रहे हैं। अस्पतालों में बेड के साथ ही दवाइयां और ऑक्सीजन कम पड़ रही है। वहीं दूसरी ओर RT-PCR और एंटीजन टेस्ट की भी मांग तेजी से बढ़ रही है। हालात ऐसे हैं कि दिल्ली में निजी लैब्स ने दो दिन के लिए सैंपल इकट्ठा करना बंद कर दिया है।

      दिल्ली के कई अस्पतालों में ICU कोविड बेड्स की कमी

      बीते 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना केस की स्थिति

      • कुल केस: 28,395
      • कुल मौतें: 277
      • कुल संक्रमितों की संख्या: 85,575

      100 दिनों तक चलेगी कोरोना की दूसरी लहर

      इंडिया में इस वक्त कोरोना की दूसरी लहर चल रही है, एक्सपर्ट की माने तो ये लहर अगले 100 दिनों तक चलने वाली है और जब तक 70 प्रतिशत आबादी का वैक्सीनेशन नहीं हो जाता है, तब तक कोरोना की लहर लोगों को परेशानी में डालती रहेगी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+